scorecardresearch
 

सलमान के घर पर की फायरिंग, फ‍िर बंदूक नदी में फेंकी, जिसकी तलाश में पुल‍िस सूरत पहुंची

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में नया अपडेट आया है. क्राइम ब्रांच को आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूक सूरत की तापी नदी में फेंकी थी. मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम सूरत में सर्च ऑपरेशन कर रही है.

Advertisement
X
फायरिंग केस में गिरफ्तार आरोपी-सलमान खान
फायरिंग केस में गिरफ्तार आरोपी-सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग से हड़कंप मचा था. इस घटना में शामिल दोनों बाइकसवार हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया है. मामले की जांच तेजी से जारी है. इस बीच फायरिंग केस में नया अपडेट सामने आया है.

फायरिंग में इस्तेमाल बंदूक के लिए सर्च ऑपरेशन

क्राइम ब्रांच को आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूक सूरत की नदी में फेंकी थी. उस बंदूक की तलाश के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सूरत पहुंची है. आरोपियों ने पुलिस से सूरत के तापी नदी में बंदूक फेंकने की बात कही है. मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम सूरत में सर्च कर रही है.

बिश्नोई भाइयों ने करवाई थी फायरिंग

इस केस में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल को मुख्य आरोपी बनाया है. अनमोल बिश्नोई को वांटेड सूची में शामिल किया है. जांच पड़ताल के दौरान बिश्नोई भाइयों के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं. पुलिस ने आईपीसी की धारा 506(2), 115, 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सूत्र बताते हैं क्राइम ब्रांच अनमोल बिश्नोई (जो कि USA में रहता है) के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर सकती है. दूसरी तरफ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन देगी.

Advertisement

अनमोल ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

फायरिंग के बाद अनमोल बिश्नोई नाम के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुई थी. उसमें लिखा था-  हम अमन चाहते हैं, जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही. सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो. यह पहली और आखरी वॉर्निंग है, इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी. और तुमने जिस दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है उसके नाम के हमने दो जानवर पाले हैं. बाकी ज्यादा बोलने की हमको आदत नहीं है.

आरोपियों ने की थी हथियार चलाने की प्रैक्टिस 
गिरफ्तार हुए आरोपी विक्की गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) ने सलमान के घर पर फायरिंग करने से पहले बिहार के चंपारण में हथियार चलाने की प्रैक्टिस की थी. दोनों को 13 अप्रैल की रात बंदूकें सप्लाई की गई थीं. अनमोल बिश्नोई दोनों आरोपियों के साथ इंटरनेट कॉलिंग के जरिए संपर्क में था. उन्हें सलमान के घर फायरिंग के लिए पहले ही 1 लाख रुपये दिए जा चुके थे.

फायरिंग केस के बाद काम पर लौटे सलमान

सलमान ने फायरिंग की घटना के बाद बड़ा फैसला लिया. वो काम पर लौट आए हैं. उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स की किसी भी डेट को आगे खिसकाने से मना किया है. जल्द वो बिग बॉस ओटीटी 3 लेकर लौटेंगे. इससे पहले वो दुबई में दिखे. वहां Karate Combat इवेंट में शामिल हुए. इस दौरान सलमान को हाई सिक्योरिटी के बीच देखा गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement