scorecardresearch
 

ICU में सलीम खान, सलमान खान की Ex सोमी अली हुईं परेशान, पोस्ट में लिखा- वो मेरे पिता समान...

सलीम खान लीलावती अस्पताल में ICU में भर्ती हैं. फैंस और सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इस बीच सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सलीम खान के नाम खास पोस्ट लिखा है. सलीम खान को पिता समान बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

Advertisement
X
सलीम खान के लिए सोमी की पोस्ट (Photo: Instagram @realsomyali)
सलीम खान के लिए सोमी की पोस्ट (Photo: Instagram @realsomyali)

लेजेंडरी स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. वो ICU में हैं. हालांकि डॉक्टर्स का कहना है उनकी हालत स्थिर है. मंगलवार की सुबह सलीम खान को एडमिट किया गया था. खान परिवार में इस वक्त टेंशन का माहौल है. सलमान, अरबाज समेत पूरी फैमिली सलीम खान को लगातार विजिट कर रही है. फिल्मी सितारे भी उनकी तबीयत का हाल लेने पहुंच रहे हैं.

सलीम खान के लिए सोमी की पोस्ट
इस बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का पोस्ट सामने आया है. सोमी ने इंस्टा पर सलीम को पिता समान बताते हुए उनकी हेल्थ पर चिंता जताई है. एक्ट्रेस ने सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. वो लिखती हैं- पता चला कि सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं, ये जानकर मेरा दिल बैठ गया है. दुनिया के लिए वो एक लेजेंडरी राइटर हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को तराशा और शोले जैसी मास्टरपीस फिल्में बनाई. वो मेरे लिए पिता समान थे. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

''उनके घर में रहते हुए मुझे बेटी जैसा प्यार मिला. हम लोग घंटों बातें करते, आस्था, धर्म से जुड़ी बाते होतीं, जहां सभी धर्मों का सम्मान होता. उन्होंने मुझे सिखाया कि भगवान हर सिद्धांतों से बड़ा है. कहानी सुनाते वक्त ड्रामा के पीछे हमेशा एक सच होना चाहिए. उनकी प्रतिभा ने सिनेमाई इतिहास रचा. उनकी मानवता ने लोगों को बनाया. उन्हें मजबूती मिलने और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं. वे मेरे लिए शब्दों से कहीं ज्यादा अहम हैं.''

Advertisement

इस पोस्ट के साथ सोमी ने सलीम खान की थ्रोबैक फोटो शेयर की है. इसमें वो अपनी दोनों पत्नियों, सलमा और हेलेन संग नजर आते हैं.

सलमान पर सोमी ने कई दफा किए वार
सोमी का ये ट्वीट देख लोगों को हैरानी भी हो रही है. क्योंकि अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान पर वार करने का वो कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. सोमी कई इंस्टा पोस्ट्स और इंटरव्यू में सलमान खान पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. बावजूद इसके सलीम खान के लिए उनके दिल में सॉफ्ट कॉर्नर दिखा है. सालों पहले जब सलमान और सोमी रिश्ते में थे, तो एक्ट्रेस का दबंग खान के घर पर आना जाना था. सोमी एक्टर की फैमिली संग भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती थीं. सलमान के लिए प्यार में उस वक्त सोमी दीवानी थीं. लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ सालों बाद टूट गया था. कहते हैं ऐश्वर्या के जिंदगी में आने के बाद सलमान ने सोमी संग ब्रेकअप किया. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement