scorecardresearch
 

1 महीने से अस्पताल में भर्ती सलीम खान, कब होंगे डिस्चार्ज? पहली बार बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट

ब्रेन हेमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिग्गज लेखक सलीम खान की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है. बेटे अरबाज खान ने बताया कि वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं और जल्द घर लौट सकते हैं.

Advertisement
X
कैसी है सलीम खान की हालत? (Photo: ITG)
कैसी है सलीम खान की हालत? (Photo: ITG)

बॉलीवुड के वेटरन राइटर सलीम खान को अस्पताल में भर्ती हुए लगभग एक महीना होने को आया है. लेकिन अभी तक परिवार ने उन्हें लेकर कोई हेल्थ अपडेट जारी नहीं की है. पर अब एक्टर बेटे अरबाज खान ने पिता का हालचाल बताया है. अरबाज का कहना है की सलीम की सेहत में अब पहले से सुधार हो रहा है. उम्मीद है कि वो जल्द घर लौट सकते हैं. 

अरबाज खान ने दिया हेल्थ अपडेट

रमजान का मौका है, अरबाज हाल ही में एक इफ्तार पार्टी से निकले जिसके बाद बुधवार रात मुंबई में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये जानकारी दी. 

अरबाज खान शहर में एक इफ्तार पार्टी से निकलते वक्त मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने बताया कि उनके पिता की हालत अब बेहतर हो रही है. उन्होंने कहा- अब वो पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि सलीम साहब को अस्पताल से कब छुट्टी मिल सकती है, तो अरबाज ने कहा- जल्द ही. ये सलमान खान के परिवार की तरफ से पहला आधिकारिक बयान है, जब से सलीम खान अस्पताल में भर्ती हुए थे.

जावेद अख्तर और आमिर खान ने भी दी जानकारी

सलीम खान के लंबे समय के साथी और दोस्त जावेद अख्तर ने भी पहले उनकी सेहत के बारे में अपडेट दिया था. उन्होंने एक बुक लॉन्च के दौरान कहा था- सलीम अब ठीक हैं. वो कुर्सी पर बैठकर बात कर रहे हैं और उनकी तबीयत में काफी सुधार है.

Advertisement

वहीं एक्टर आमिर खान ने भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल लिया था. आमिर ने कहा- मैं सलीम साहब से मिलने गया था. हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द पूरी तरह ठीक हो जाएं. मैं उनसे सीधे नहीं मिल पाया क्योंकि वो ICU में थे, लेकिन मैं परिवार के साथ बैठा.

उन्होंने आगे बताया- अलवीरा जी ने कहा कि उनकी सेहत हर दिन बेहतर हो रही है. हम सब चाहते हैं कि वो जल्द घर लौट आएं.

ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे

90 साल के सलीम खान को 17 फरवरी को माइल्ड ब्रेन हेमरेज होने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने उनका एक छोटा सा मेडिकल प्रोसीजर भी किया था.

शुरुआत में अस्पताल ने उनकी सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया था, लेकिन बाद में परिवार की मांग पर अपडेट देना बंद कर दिया गया. बताया गया कि सलमान खान और उनका परिवार सलीम खान की हेल्थ डिटेल्स सार्वजनिक होने से खुश नहीं थे. अब ये पहली बार है जब अरबाज खान ने पिता की सेहत को लेकर बात की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement