scorecardresearch
 

Salim Khan Health Update: वेंटिलेटर पर हैं सलीम खान, सर्जरी होने की खबरें गलत, डॉक्टर्स ने बताया कैसी है तबीयत?

Salim Khan Health News: सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज चल रहा है. सलीम खान की हेल्थ को लेकर डॉक्टर्स ने बड़ी जानकारी दी है.

Advertisement
X
कैसी है सलीम खान की तबीयत (Photo: ITG)
कैसी है सलीम खान की तबीयत (Photo: ITG)

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्‍गज स्क्रीनराइटर सलीम खान इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. मंगलवार (17 फरवरी) उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. फिलहाल वो डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं. पूरा खान परिवार इस समय सलीम खान की सेहत को लेकर चिंता में है. अब सलीम खान की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 

सलीम खान का हेल्थ बुलेटिन

सलीम खान का इलाज डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में चल रहा है. उन्होंने सलीम खान की सेहत को लेकर बड़ी जानकारी दी है. मीडिया संग बातचीत में उन्होंने बताया है कि सलीम खान की कोई सर्जरी नहीं की गई है. उन्हें ब्रेन में बहुत ही मामूली रक्तस्राव (Minimal Brain Hemorrhage) हुआ था, जिसके लिए एक प्रोसिजर (DSA) किया गया है. फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा. 

डॉक्टर ने जोर देते हुए कहा कि सलीम खान की कोई बड़ी सर्जरी नहीं हुई है. बस एक छोटी सी प्रक्रिया हुई है, जिसे DSA कहा जाता है. उनकी हालत स्थिर है और वो अब ठीक हैं. इलाज को रिस्पॉन्ड कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने सलीम खान के डिस्चार्ज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. 

Advertisement

सलीम खान की सेहत को लेकर चिंता में परिवार

सलमान, अरबाज समेत उनका पूरा परिवार कल से बार-बार हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहा है. आज सुबह से ही अस्पताल के बाहर हलचल देखने को मिल रही है. परिवार के लोग एक-एक करके सलीम खान को देखने पहुंच रहे हैं. कई बॉलीवुड हस्तियां भी सलीम खान का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचीं. संजय दत्त, जावेद अख्तर को भी लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था. सलीम खान की सेहत को लेकर सिर्फ उनका परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा बॉलीवुड चिंता में है. फैंस भी सलीम खान के जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं. 

कब अस्पताल में भर्ती हुए सलीम खान?

बता दें कि 17 फरवरी की सुबह सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पारिवारिक डॉक्टर द्वारा उन्हें अस्पताल लाया गया था. प्राथमिक जांच और हाई बीपी की समस्या के बाद, उन्हें ICU में रखा गया था. सलीम खान को डॉक्टर जलील पारकर की मेडिकल टीम क्लोजली ऑब्जर्व कर रही है. 

सलीम खान का जन्म साल 1935 को इंदौर में हुआ था. वो हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर्स में शुमार हैं. सलीम खान ने सबसे पहले एक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी, मगर उन्हें पहचान स्क्रीनराइटर के तौर पर मिली. उन्होंने जावेद अख्तर संग मिलकर बॉलीवुड की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर्स फिल्में जैसे शोले, जंजीर, डॉन लिखी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement