scorecardresearch
 

पहले छिपाया, अब कैमरे के सामने दिया थंब्स-अप, इब्राहिम-पलक तिवारी का नया वीडियो आया सामने

कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल होने के बाद, रविवार रात मुंबई में इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को एक बार फिर साथ देखा गया. इस बार दोनों ने पैपराजी से छिपने की कोशिश नहीं की

Advertisement
X
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी (Photo: Social media)
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी (Photo: Social media)

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों स्टारकिड्स इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर हैं. आए दिन दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है, रविवार रात एक बार फिर इब्राहिम और पलक को साथ में स्पॉट किया गया. लेकिन इस बार का नजारा पिछले वायरल वीडियो से बिल्कुल अलग था. रविवार रात जब पैपराज़ी ने उन्हें घेरा, तो दोनों के बीच कोई लुका-छिपी देखने को नहीं मिली.
  
हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों का ऐसा वीडियो वायरल हुआ था, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था. इस वीडियो में जब पैपराजी ने इब्राहिम-पलक दोनों को एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद करने की कोशिश की, तो इब्राहिम ने हड़बड़ाहट में पलक तिवारी को पीछे धक्का देकर छिपाने का प्रयास किया था. अब लोगों में पैप्स को लेकर नाराजगी तो थी, साथ ही इब्राहिम के रवैये पर भी सवाल उठे थे.

इस बार नहीं हुई कोई लुका-छिपी
इस पूरे विवाद और तीखे रिएक्शन के बाद रविवार रात एक बार फिर इब्राहिम और पलक को साथ में स्पॉट किया गया. लेकिन इस बार का नजारा पिछले वायरल वीडियो से बिल्कुल जुदा था. रविवार रात जब पैपराजी ने उन्हें घेरा, तो दोनों के बीच कोई लुका-छिपी देखने को नहीं मिली. दोनों एक कार में शांति से बैठे हुए थे. इस दौरान इब्राहिम ने कैमरे की तरफ देखकर पैपराजी को थंब्स-अप (अंगूठा दिखाकर इशारा) भी किया. हालांकि, उनके चेहरे पर थोड़ी परेशानी साफ झलक रही थी क्योंकि पैपराजी की भारी भीड़ की वजह से उन्हें कार चलाने में दिक्कत हो रही थी और वह बार-बार मीडियाकर्मियों को रास्ते से हटने के लिए कह रहे थे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वीडियो पर फैंस के रिएक्शन
इंटरनेट पर इस नए वीडियो के सामने आने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर मचे इस बवाल पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अरे, लोग हर चीज को इतनी जल्दी 'ऑफिशियल' क्यों बनाना चाहते हैं? वे अभी सिर्फ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं... उन्हें शांति से अपनी लाइफ जीने दें.' वहीं एक यूजर ने इसे महज PR स्टंट बताया. इसके अलावा एक यूजर ने इसे इब्राहिम की ओवर एक्टिंग बताया.

बॉलीवुड के लिए तैयार दोनों स्टारकिड्स
अगर दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं. सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम जल्द ही फिल्म 'दिलेर' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

दूसरी तरफ, श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को लेकर खबर है कि वह हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'रागिनी 3' में  लीड किरदार निभाती नजर आ सकती हैं. हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट में उनके शामिल होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement