scorecardresearch
 

दुल्हन बनेंगी अंशुला कपूर, शादी से पहले रोमांटिक हुए होने वाले पति, किया Kiss

कपूर खानदान में शहनाई बजने वाली है. अंशुला कपूर जल्द ही रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी से पहले होने वाला कपल रोमांटिक होता नजर आया.

Advertisement
X
कौन हैं रोहन ठक्कर (Photo: Instagram @anshulakapoor)
कौन हैं रोहन ठक्कर (Photo: Instagram @anshulakapoor)

बोनी कपूर की लाडली बेटी अंशुला कपूर, रोहन ठक्कर से शादी करके अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही हैं. शादी की रस्में शुरू होने से पहले परिवार में माता की चौकी रखी गई. माता की चौकी में अंशुला होने वाले पति के साथ नाचती-गाती नजर आईं. पूरा कपूर खानदान अंशुला की खुशियों में खुश नजर आया. 

हालांकि, बोनी कपूर के लिए बेटी की विदाई काफी भावुक होने वाली है. माता की चौकी पर भी उनका इमोशनल साइड देखने को मिला. अब अंशुला ने माता की चौकी का नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोहन के साथ रोमांटिक होती दिखीं. 

रोमांटिक हुए अंशुला-रोहन
अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो और रोहन दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रहे हैं. होने वाले पति-पत्नी एक-दूसरे का हाथ थामे वॉक करते दिखे. वीडियो में रोहन अपनी होने वाली वाइफ पर प्यार लुटाते नजर आए. वो कभी अंशुला के गाल पर Kiss करते, कभी माथे पर. अंशुला के चेहरे की खुशी बता रही है कि वो अपने हमसफर के साथ काफी खुश हैं और आने वाले पलों में भी खुशी बरकार रहेगी. दोनों की नजरें एक-दूसरे से हट नहीं रही थीं. 

Advertisement

अंशुला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बस, जिंदगी भर यही चाहिए. उन्होंने इसमें रोहन ठक्कर को भी टैग किया.

अंशुला के वीडियो पर फैन्स भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं. फैन्स का कहना है कि दोनों मेड फॉर ईच अदर हैं. कई लोगों ने नजर इमोजी पोस्ट करके होने वाले कपल की बलाएं लीं. हालांकि, अब तक दोनों की शादी की ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं हुई थी. फैन्स दोनों को पति-पत्नी बनते देखने के लिए एक्साइटेड हैं. 

रोहन की बात करें, तो वो पेशे से एक स्क्रीनराइटर हैं. रोहन ने बॉलीवुड फिल्मों में तो काम नहीं किया, लेकिन वो कुछ भाषाओं में स्क्रीनराइटर के तौर पर प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं. रोहन ने कई शॉर्ट फिल्में भी लिखी हैं. खबरों के मुताबिक, रोहन ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से फिल्म एंड टीवी डेवलेपमेंट की पढ़ाई की है. अंशुला से उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement