scorecardresearch
 

एक्ट्रेस संग डिलीवरी एजेंट ने की बदसलूकी, दी गंदी गालियां, बोलीं- पुलिस को बुलाना पड़ा

'उरी' एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा ने बताया कि 26 अप्रैल को मुंबई में ब्लिंकिट के ऑर्डर के दौरान डिलीवरी एजेंट ने उनके और उनके परीवार के साथ अभद्र व्यवहार और वर्बल हैरसमेंट किया. बात इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें पुलिस को बुलाना पड़ा. इस मामले ने रीवा को हिलाकर रख दिया है.

Advertisement
X
एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा (Photo: Instagram/@rivarora_)
एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा (Photo: Instagram/@rivarora_)

फिल्म 'उरी' में नजर आईं एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा सुर्खियों में आ गई हैं. रीवा ने दावा किया है कि एक डिलीवरी एजेंट ने उनके और उनके परिवार के साथ गाली-गलौच की, जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस को बुलाना पड़ा. एक्ट्रेस ने बताया कि 26 अप्रैल को मुंबई में ब्लिंकिट के ऑर्डर के दौरान डिलीवरी एजेंट ने उनके और उनके परीवार के साथ अभद्र व्यवहार और वर्बल हैरसमेंट किया.

हिंदुस्तान टाइम्स को घटना के करीब 10 दिन बाद दिए इंटरव्यू में रीवा अरोड़ा ने कहा कि यह अनुभव काफी परेशान करने वाला था, लेकिन अब वे आगे बढ़ने और अपनी दिनचर्या पर फोकस करने की कोशिश कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा, 'यह घटना निश्चित रूप से परेशान करने वाली थी. लेकिन मैं पॉजिटिव रहने और अपना रूटीन जारी रखने पर ध्यान दे रही हूं.'

क्या है पूरा मामला?

रीवा अरोड़ा के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट उनके घर पर ऑर्डर लेकर पहुंचा. उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंट का बर्ताव और लहजा शुरू से ही रूड और अनुचित था. उन्होंने बताया, 'शुरुआत से ही उसकी टोन रूड थी. जब मैंने जवाब दिया तो स्थिति और बिगड़ गई. मेरी मां (निशा अरोड़ा) शांति से बात को सुलझाने के लिए आगे आईं, लेकिन इसके बजाय डिलीवरी एजेंट का व्यवहार और भी खराब हो गया.'

Advertisement

रीवा ने बताया कि मामला तब और बिगड़ा जब उनकी बहन मुस्कान अरोड़ा लिफ्ट में उनसे आमने-सामने हुईं. आरोप है कि परीवार के बार-बार मना करने के बावजूद एजेंट अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता रहा. रीवा ने आरोप लगाया, 'जब मेरी बहन लिफ्ट में उनसे मिलीं, तब भी वह अनुचित भाषा इस्तेमाल कर रहा था. भले ही हम उसे रोक रहे थे. उस पॉइंट पर हमें लगा कि उसका बर्ताव लाइन क्रॉस कर चुका है. बिना किसी भड़कावे के हमारे साथ बदतमीजी भरी, अभद्र और गंदी भाषा इस्तेमाल की गई. यह कोई एक बार की बात नहीं थी, वह बार-बार वैसा ही बोलता रहा.'

एक्ट्रेस का कहना है कि यह वर्बल हैरसमेंट करीब 30 से 40 मिनट तक जारी रहा. परिवार ने एजेंट को पुलिस आने तक बिल्डिंग से बाहर जाने से रोके रखा. रीवा ने आगे बताया, 'यह हमारे दरवाजे पर शुरू हुआ और जैसे-जैसे वह जा रहा था, वैसे-वैसे चीजें बढ़ती गईं. जब वह विवाद के बाद जाने की कोशिश कर रहा था, तो हम उसके पीछे नीचे गए और उसे भागने से रोक लिया.'

परिवार ने पुलिस को बुलाया

रीवा अरोड़ा ने यह भी बताया कि घटना के दौरान उन्होंने तुरंत मुंबई पुलिस को कॉन्टैक्ट किया, जिन्होंने बहुत तेजी से रिस्पॉन्स दिया और मौके पर पहुंचकर एक्शन लिया. उन्होंने अपने बिल्डिंग के सिक्योरिटी स्टाफ की भी तारीफ की, जिन्होंने इस तनावपूर्ण स्थिति में परिवार को सुरक्षित महसूस कराया. रीवा ने साफ किया कि वे इस मुद्दे को पूरे प्रोफेशन पर हमला नहीं बनाना चाहतीं. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से बोलने का उनका मकसद केवल जवाबदेही और सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा देना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement