scorecardresearch
 

शादी के साथ फ्री में PR, रश्मिका-विजय की स्मार्टनेस, 6 दिन तक चला 'नॉनस्टॉप एक्शन'

पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी ने इंटरनेट पर तहलका मचाया. अपने ट्रैडिशनल वेडिंग लुक्स की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोरी. दूसरी तरफ, पीआर और मार्केटिंग स्ट्रैटिजी इस शादी ने जमकर भुनाया है. कैसे, चलिए जानते हैं.

Advertisement
X
विजय-रश्मिका का शादी बनी सेंसेशन (Photo: Instagram @rashmika_mandanna)
विजय-रश्मिका का शादी बनी सेंसेशन (Photo: Instagram @rashmika_mandanna)

लो जी हो गई शादी! साउथ इंडस्ट्री के वायरल कपल यानी राउडी विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में शाही शादी के ऐसे रंग बिखेरे कि फैंस फैंटेसी वर्ल्ड में चले गए. उनकी वेडिंग वाइब इतनी तगड़ी थी कि इंडियन माइथोलॉजी से लोग उन्हें कनेक्ट करने लगे. कोई कपल में शिव पार्वती तो कोई राम-सीता की झलक देखने लगा. इंटरनेट पर धड़ल्ले से उनकी तस्वीरें सर्कुलेट हुईं.

कपल ने इस जश्न को Virosh की वेडिंग हैशटैग दिया. रश्मिका-विजय की शादी का जश्न ऐसा दौड़ा कि एक तीर से कई निशाने हो गए. शादी से रिसेप्शन तक, 6 दिनों में कपल ने इतने सारे इवेंट्स कर डाले कि उनकी ये शादी जश्न कम और PR स्टंट ज्यादा लगा.

शादी के बाद की शोबाजी?
इंटरनेट पर एक मीम वायरल हुआ जिसमें बताया गया कि प्री-वेडिंग फंक्शंस करने में अंबानी फैमिली का कोई मुकाबला नहीं. वहीं पोस्ट वेडिंग फंक्शंस में विजय-रश्मिका ने बाजी मारी. 7 साल तक जिस शिद्दत के साथ उन्होंने अपना रिश्ता और स्पॉटिंग को सीक्रेट रखा, शादी के तुरंत बाद कपल फैंस फ्रेंडली हो गया. मानो सालों की मुराद पूरी कर रहे हों. हर दिन वो फैंस के बीच अपीयर हुए, ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन दोनों. इंटरनेट पर कुछ यूजर्स ने कपल की शादी को PR स्टंट बताया. इससे पहले कभी किसी न्यूलीवेड सेलेब्रिटी ने शोबाजी करते हुए पब्लिकली इतने इवेंट्स नहीं किए थे. शादी के बाद 6 दिनों तक नॉनस्टॉप एक्शन चला. आलम ये हुआ कि रिसेप्शन की रात खुद विजय को कहना पड़ा कि अब कुछ वक्त के लिए वो अंडरग्राउंड हो जाएंगे.

Advertisement

इस रिपोर्ट में जानते हैं आखिर क्यों उनकी शादी को PR स्टंट कहा जा रहा है....

Virosh की वेडिंग 
उदयपुर रवाना होने से पहले इसकी शुरुआत हो गई थी. कपल ने अपनी शादी को ऑफिशियली कंफर्म करते हुए इसे The Wedding of VIROSH टैग दिया. उन्होंने अपनी शादी फैंस को समर्पित की. क्योंकि उनकी जोड़ी बनने से पहले ही फैंस ने VIROSH मैनिफेस्ट किया था. विजय और रश्मिका को मिलाकर बना VIROSH नाम फैंस की ही देन है. कपल का यूं फैंस के नाम अपनी शादी डेडिकेट करना इससे पहले कभी किसी सेलेब्रिटी ने नहीं किया था. साल की सबसे बड़ी शादी का आगाज कपल ने फैंस को यूं पैंपर करते हुए किया. कपल का ये जेस्चर और सम्मान उनके करोड़ों फैंस का दिल जीत ले गया. 

मान्यवर ऐड
शादी की फोटोज को शेयर करने के बाद कपल ने 'मान्यवर मोहे' के साथ शूट किया ऐड रिलीज किया. वेडिंग आउटफिट के लिए मशहूर ये ब्रांड शादी से पहले सेलेब्रिटी कपल संग ऐड वीडियो बनाता है. मान्यवर का ऐड ही कई कपल्स की शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की तरह देखा गया. विराट-अनुष्का ने भी इस ब्रैंड के लिए शादी से पहले ऐड शूट किया था. लेकिन विजय-रश्मिका के मामले में ये थोड़ा अलग है. क्योंकि कपल का ये ऐड उनकी शादी से पहले नहीं उनकी वेडिंग के बाद पोस्ट किया गया. वीडियो में उनकी दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया. वो बात अलग है कईयों को इस ऐड के लिरिक्स और सॉन्ग क्रिंज लगा. इस ऐड ने इंटरनेट पर कपल की केमिस्ट्री को खूब भुनाया.

Advertisement

जूलरी का प्रमोशन
रश्मिका ने अपनी शादी से लेकर रिसेप्शन तक के सभी इवेंट्स में पहनी सारी गोल्ड जूलरी हैदराबाद के श्री जूलर्स से खरीदी. अमूमन शादियों में आउटफिट तैयार करने वाला डिजाइनर लाइमलाइट लूटता है. लेकिन इस शादी में ऐसा नहीं था. यहां रश्मिका और विजय के कपड़ों से ज्यादा उनकी गोल्ड जूलरी की चर्चा हुई. शादी से लेकर रिसेप्शन तक, अपने लुक के जरिए कपल ने संस्कृति और हैरिटेज को फ्लॉन्ट करने की कोशिश की. शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन दोनों ने करोड़ों की गोल्ड जूलरी कैरी की थी. इतना तो कहना पडे़गा कपल की शाही शादी ने हैदराबाद के इस फेमस जूलर्स को ग्लोबली हिट करा दिया है.

नेशनवाइल्ड स्वीट डिस्ट्रीब्यूशन
शादी के बाद कपल ने अपनी खुशी को दुनियाभर के फैंस के साथ सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया. कपल ने कई शहरों के मंदिरों में मिठाई के डिब्बे बांटे. हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई समेत कई शहरों में इन डिब्बों को फैंस को दिया गया. अपनी शादी की मिठाइयां इससे पहले किसी सेलेब्रिटी ने देशभर में नहीं बांटी थी. कपल की इस अनोखी पहल की कईयों ने तारीफ की. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि शादी का प्रमोशन हो तो ऐसा.

पति के गांव गईं रश्मिका
शादी के बाद नई नवेली दुल्हन रश्मिका मंदाना पति विजय के तेलंगाना स्थित गांव थुम्मनपेट गईं. विजय के नए घर में रश्मिका का जोरदार स्वागत किया गया. गृहप्रवेश पूजा के साथ कपल ने सत्यनारायण भगवान की कथा की. गांव के तीन हजार लोगों को खाना खिलाया. विजय ने अपने चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत 44 सरकारी स्कूल के बच्चों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की. कपल की पूजा, गृहप्रवेश और भोज के फंक्शन को पैप्स ने कैप्चर किया.

Advertisement

फैंस के लिए रखा 'मीट एंड ग्रीट'
कपल ने रिसेप्शन से पहले हैदराबाद में फैन के लिए स्पेशल लंच रखा. वहां पर सबको खाना खिलाया गया. इतना प्यार और सम्मान देने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया गया. उन्होंने फैंस को खुद खाना परोसकर दिया. अपने हर फैन से बातें कीं और ऑटोग्राफ दिए. 

रणबाली का पेड प्रमोशन
विजय-रश्मिका की शादी के बाद फैंस को सबसे बड़ी ट्रीट मिली. कपल की साथ में आने वाली तीसरी फिल्म रणबाली का फर्स्ट लुक और गाना रिलीज किया गया. इस सॉन्ग और लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. शादी के इवेंट्स के बीच उनकी इस फिल्म का अच्छा खासा प्रमोशन हो गया है. इसे यूजर्स ने स्मार्ट स्ट्रैटिजी करार दिया. उनका हर एक फैन इस फिल्म की रिलीज के इंतजार में है. फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी. रिलीज से कई महीनों पहले मूवी को लेकर तगड़ा बज बन गया है. 

विजय-रश्मिका ने अपनी शादी के साथ कई मिथक, स्टीरियोटाइप को ब्रेक कर नए ट्रेंड की शुरुआत की है. लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि उन्होंने इस शादी को और इससे जुड़े सभी इवेंट्स को बहुत बारीकी से प्लान किया. पूरी थीम ऐसी बनाई कि 2 हफ्ते इंटरनेट बस उनके ही गुणगान करता रहा. उन्होंने लोगों की नजरें खुद से हटने ही नहीं दी. ये उनकी स्मार्ट स्ट्रैटिजी का ही नतीजा है कि रश्मिका-विजय की शादी पूरे इंडिया के लिए जश्न बन गई. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement