scorecardresearch
 

रणबीर कपूर ने ठुकरा दी थी रामायण, बेटी ने बदला मन, की 'राम' बनने की तैयारी, बोले- मेरा धर्म है

रणबीर कपूर ने पहले रामायण में भगवान राम का रोल ठुकरा दिया था. लेकिन पिता बनने के बाद उनकी सोच बदली और उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया. उन्होंने साथ ही बताया कि कैसे उन्होंने इस किरदार को निभाने की तैयारी की.

Advertisement
X
रामायण को लेकर रणबीर ने किए शॉकिंग खुलासे (Photo: ITG)
रामायण को लेकर रणबीर ने किए शॉकिंग खुलासे (Photo: ITG)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी ग्रैंड फिल्म रामायण के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में लॉस एंजेलिस में उनकी फिल्म की पहली झलक दिखाई गई. इस दौरान रणबीर ने अपने किरदार श्रीराम की भव्यता को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वो इस भूमिका को नहीं निभाना चाहते थे. लेकिन फिर पिता बनने के बाद उनका मन बदल गया. 

एक्टर ने साथ ही जिक्र किया कि कैसे उन्होंने राम के किरदार के लिए तैयारी की. वो मानते हैं कि श्रीराम एक ऐसा किरदार हैं जिसे कोई पूरी तरह अपना नहीं सकता. 

क्यों ठुकरा दिया था रोल?

रणबीर कपूर ने बताया कि जब उन्हें 4 साल पहले भगवान राम का रोल ऑफर हुआ था, तो उन्होंने तुरंत मना कर दिया था. उन्होंने कहा- मेरा पहला रिएक्शन ‘ना’ था. मुझे लगा मैं इस रोल के लायक नहीं हूं और मैं इसके साथ पूरा न्याय नहीं कर पाऊंगा.

लेकिन बाद में उनकी सोच बदल गई. उन्होंने कहा कि जब वो बेटी राहा कपूर के पिता बने, तो उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया.

रणबीर ने कहा- मेरे जीवन में बदलाव की जरूरत थी. पिता बनना और भगवान राम का रोल मिलना, ये दोनों चीजें मेरे लिए टर्निंग पॉइंट बन गईं.

Advertisement

रोल के लिए कैसे की तैयारी?

रणबीर ने बताया कि उन्होंने इस किरदार के लिए खास तैयारी की. उन्होंने रामायण को देखा, ताकि भगवान राम के जीवन और उनकी यात्रा को अच्छे से समझ सकें. उन्होंने कहा- रामायण हमारी सोच और संस्कृति में बहुत गहराई से बसी हुई है. हमें इस कहानी और भगवान राम पर गर्व है.

रणबीर ने यह भी बताया कि इस रोल के लिए सिर्फ फिजिकल नहीं, बल्कि इमोशनल और स्पिरिचुअल तैयारी भी करनी पड़ी. वो बोले- इस किरदार को निभाने के लिए सच्चाई और ईमानदारी बहुत जरूरी है.

रणबीर ने कहा- मेरा धर्म है कि मैं अपना काम पूरी ईमानदारी और सच्चाई से करूं. उन्होंने एक श्लोक भी बताया- 'धर्मो रक्षति रक्षितः', यानी जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है.

डायरेक्टर ने क्यों चुना रणबीर?

डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया कि भगवान राम का किरदार बहुत खास और चुनौतीपूर्ण है. उन्होंने कहा- भगवान राम कम बोलते थे, लेकिन उनका प्यार बहुत गहरा था. उनका दर्द दिखता नहीं था, लेकिन महसूस होता था. इस रोल के लिए एक ऐसा एक्टर चाहिए था जो ये सब भाव दिखा सके और हमें लगा कि रणबीर कपूर से बेहतर कोई नहीं है.

इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, लारा दत्ता, सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement