scorecardresearch
 

रणबीर बने रामायण के राम, हनुमान जयंती के दिन दिखेगी पहली झलक, सेंसर बोर्ड से मिला ग्रीन सिग्नल

रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज होगा. CBFC से पास हुआ 2 मिनट 38 सेकंड का ये टीजर हर उम्र के दर्शकों के लिए है.

Advertisement
X
कब आएगा रामायण का पहला टीजर? (Photo: ITG)
कब आएगा रामायण का पहला टीजर? (Photo: ITG)

रणबीर कपूर स्टारर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज होने वाला है. फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. रिलीज से पहले इस टीजर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है.

रिलीज से दो दिन पहले ही ‘राम’ नाम के इस टीजर का सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें इसकी रेटिंग और टाइमिंग की जानकारी सामने आई है. खास बात ये है कि ये टीजर लगभग ट्रेलर जितना लंबा होगा, यानी फैंस को अच्छा-खासा कंटेंट देखने को मिलेगा.

कितना लंबा है टीजर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘राम’ टीजर 2 मिनट 38 सेकंड का है और इसे ‘U’ (यूनिवर्सल) रेटिंग मिली है. यानी हर उम्र के लोग इसे आराम से देख सकते हैं. यह सर्टिफिकेट 30 मार्च को दिया गया था, ताकि तय समय पर टीजर रिलीज हो सके.

अब तक मेकर्स सिर्फ टाइटल अनाउंसमेंट और ‘रामायणम्: द इंट्रोडक्शन’ नाम का 3 मिनट 3 सेकंड का एक वीडियो रिलीज कर चुके हैं. इस वीडियो में फिल्म की भव्यता और VFX की झलक देखने को मिली थी. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आए थे.

Advertisement

वीडियो के साथ मेकर्स ने लिखा था कि दुनिया के बेहतरीन लोगों के साथ मिलकर इस फिल्म को पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ बनाया जा रहा है.

2 अप्रैल को आएगा नया वीडियो

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने राम नवमी के मौके पर बताया कि फिल्म का नया टीजर राम 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन रिलीज होगा. उन्होंने कहा कि ये कहानी हम सबकी है और इसे पूरी जिम्मेदारी और श्रद्धा के साथ बनाया गया है. अब तक की मेहनत को दुनिया भर के दर्शकों के सामने बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा.

फिल्म का म्यूजिक हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने मिलकर तैयार किया है. फिल्म में रणबीर कपूर (राम), यश (रावण), साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान) का किरदार निभाएंगे.

फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी- पहला पार्ट: दिवाली 2026, दूसरा पार्ट: दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में दिखेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement