scorecardresearch
 

'आल‍िया मेरे साथ सोती थी', बोलीं पाक एक्ट्रेस मीरा, महेश भट्ट संग रहा गहरा रिश्ता

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ने अपनी फिल्म साइको के भारत में रिलीज न होने पर दुख जताया है. उन्होंने महेश भट्ट पर लगाए गए कंट्रोलिंग बिहेवियर और हैरेसमेंट के आरोपों से भी इनकार किया.

Advertisement
X
झूठी है पाक एक्ट्रेस? (Photo: Instagram @meerajeeofficial)
झूठी है पाक एक्ट्रेस? (Photo: Instagram @meerajeeofficial)

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा इन दिनों अपनी फिल्म साइको के प्रमोशन में बिजी हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्म के भारत में रिलीज न होने पर बात की. देश में बिताए दिनों को याद किया. मीरा ने बताया कि आलिया भट्ट उनके साथ वक्त बीताती थीं और महेश भट्ट पर हैरेसमेंट के आरोपों पर भी बात की. 

महेश भट्ट पर बोलीं मीरा
द ब्लू ट्रुथ डिजिटल को दिए इंटरव्यू में साइको के भारत में रिलीज न होने पर मीरा ने कहा, फिल्म इंडिया में रिलीज नहीं हो रही है. इसका मुझे बहुत दुख है. उनसे पूछा गया कि आपकी फिल्म देखकर महेश भट्ट कैसे रिएक्ट करते. इस पर उन्होंने कहा कि वो तो बहुत खुश होते. आलिया खुश होती. मैं जब घर पर होती थी, तो वो मेरे साथ सोती थी. महेश भट्ट फिल्म देखकर बहुत खुश होते और मुझे कॉल करते. 

पाकिस्तानी एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि जब आलिया आपके साथ समय बीताती थीं, तो उस वक्त उनकी उम्र क्या होगी. इस पर उन्होंने कहा कि पता नहीं उम्र क्या थी. लेकिन आलिया बहुत स्मार्ट थी, बहुत बुद्धिमान और पढ़ाई में बहुत अच्छी थी.

मीरा ने नजर फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म की डायरेक्टर सोनी राजदान थीं. कुछ साल पहले मीरा ने महेश भट्ट पर कंट्रोलिंग बिहेवियर और फिजिकल अब्यूज के आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि फिल्ममेकर ने उन्हें थप्पड़ मारा था.

Advertisement

लेकिन अब उन्होंने इस तरह के सभी आरोपों को खारिज कर दिया. इंटरव्यू में जब उनसे हैरेसमेंट के आरोपों पर पूछा गया, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया. ये भी कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है. 

मीरा से कहा गया कि आपने महेश भट्ट पर आरोप लगाए थे, तो उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा. ऐसा कुछ नहीं है. वो मेरे बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं.

क्यों बदले सुर?
पाक एक्ट्रेस अचानक अपने बयान से क्यों पलटीं. इस बारे में सिर्फ वही बता सकती हैं. फिलहाल उनके इस इंटरव्यू पर आलिया भट्ट या महेश भट्ट, दोनों में से किसी ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. फैन्स को महेश भट्ट और आलिया के जवाब का इंतजार है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement