डिजिटल प्लेटफॉर्म्स हम सभी के डेली रूटीन का हिस्सा हैं. हम सभी को अपने खाली वक्त में, चाहे बिस्तर पर आराम करते हुए हो या मेट्रो में ट्रैवल करते हुए, अपने फेवरेट शोज देखना पसंद है. ओटीटी के सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म में से एक नेटफ्लिक्स का हम सभी की जिंदगी में बड़ा योगदान है. इसपर हर हफ्ते कई शो और फिल्में रिलीज होती हैं. भले ही वो हिंदी सिनेमा से हो, हॉलीवुड, कोरियन या फिर स्पेनिश. इस हफ्ते भी नेटफ्लिक्स इंडिया पर कुछ बढ़िया शोज ट्रेंड कर रहे हैं. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.
1. एक्सओ, किट्टी सीजन 3
रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरी नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज एक्सओ, किट्टी का तीसरा सीजन स्ट्रीम हो चुका है. इसमें एक्ट्रेस Anna Cathcart एक बार फिर किट्टी सॉन्ग कवी के रोल में नजर आ रही हैं. यह नेटफलिक्स की फेमस 'टू ऑल द बॉयज आई हैव लव्ड बिफोर' फ्रेंचाइजी का स्पिन-ऑफ है.
सीरीज की कहानी में किट्टी अब अपनी सीनियर ईयर में आ चुकी है. कोरिया के कोरियन इंडिपेंडेंट स्कूल ऑफ सियोल (KISS) में वो पढ़ाई के लिए लौटती है. किट्टी अपने दोस्तों क्यू, यूरी, डे के साथ यादगार पल बिताना चाहती है. साथ ही कोरिया में अपने रिश्तेदारों के करीब आना चाहती है और अपने भविष्य के बारे में बड़े फैसले लेना चाहती है. इस बीच वो अपने दोस्त और क्रश मिन-हो से अपने दिल की बात कहने की भी कोशिश कर रही है. इस सीजन में 8 एपिसोड हैं. ये सभी रोमांस, स्कूल लाइफ, कल्चरल क्लैश और इमोशनल मोमेंट्स भरे हैं. इस टीन शो को IMDb पर फिलहाल 6.6 रेटिंग मिली है.
2. समथिंग वेरी बैड इज गोइंग तो हैपन
'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग तो हैपन' नेटफ्लिक्स की नई हॉरर मिनी सीरीज है. ये 26 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. इसमें कमीला मोरोन (Camila Morrone) और एडम डिमार्को (Adam DiMarco) ने लीड रोल निभाए हैं. क्रिएटर हेली जी बोस्टन (Haley Z. Boston) और स्ट्रेंजर थिंग्स फेम डफर ब्रदर्स (Duffer Brothers) इसके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं.
सीरीज की कहानी एक दुल्हन पर आधारित है, जिसे अपनी शादी से पहले अजीब और डरावनी चीजों का अनुमान होने लगता है. उसे समझ आया है कि कुछ बहुत बुरा होने वाला है. शादी का दिन जितना नजदीक आता है, उतनी ही डरावनी और अजीब चीजें उसके साथ होती चली जाती हैं. ये सीरीज साइकोलॉजिकल हॉरर, टेंशन और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स से भरी है. यह शादी की खुशी और अंदर छिपे डर के बीच का खेल दिखाती है. अगर आपको स्लो-बर्न हॉरर, सस्पेंस और डार्क थीम्स पसंद हैं तो आप ये सीरीज देख सकते हैं. इसे IMDb पर फिलहाल 6.8 रेटिंग मिली है.
3. वन पीस सीजन 2
पिछले हफ्ते की नंबर वन लाइव-एक्शन सीरीज का 'वन पीस' का सीजन 2 'इन्टू द ग्रैंड लाइन' इस हफ्ते तीसरे नंबर पर आ गया है. 10 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए इस शो में 8 एपिसोड हैं. सीजन 1 के बाद शो के लीड किरदार लफी और उसके दोस्त ग्रैंड लाइन के सफर पर निकलते हैं, जहां खतरनाक द्वीप, अजीबोगरीब जगहें और खतरनाक दुश्मन उनका इंतजार कर रहे हैं. मंगा और एनिमे फैंस के लिए बना ये शो शानदार विजुअल इफेक्ट्स और मजेदार किरदारों के साथ जबरदस्त एक्शन से भी भरा हुआ है. इसकी IMDb रेटिंग 8.3 हो चुकी है.
4. तस्करी: द स्मगलर्स वेब
इमरान हाशमी स्टारर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'तस्करी' अभी भी नेटफ्लिक्स की टॉप 5 लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. 14 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस सीरीज में एक कस्टम्स ऑफिसर और उसकी टीम की कहानी दिखाई गई है. ये सभी मिलकर एक ताकतवर स्मगलिंग सिंडिकेट और उसके बदमाश सरगना को पकड़ने की जद्दोजहद करते हैं. मिशन के दौरान उनके सामने कई रोड़े आते हैं. उन्हें विलेन के साथ-साथ अन्य लोगों की साजिश और दूसरे खतरों का सामना भी करना पड़ेगा. इस शो की IMDb रेटिंग 7.1 है.
5. डिटेक्टिव होल
नॉर्वेजियन क्राइम थ्रिलर सीरीज 'डिटेक्टिव होल', इन दिनों नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही हैं. ये 9 एपिसोड वाली सीरीज 26 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. यह लेखक जो नेसबो (Jo Nesbo) की जानी मानी बुक सीरीज 'हैरी होल' पर आधारित है. एक्टर Tobias Santelmann और Joel Kinnaman ने इसमें लीड रोल निभाए हैं. कहानी ओस्लो में होने वाली रिचुअलिस्टिक सीरियल किलिंग्स की है.
बढ़िया मगर परेशान डिटेक्टिव हैरी होल को इस केस को सुलझाना है. इसमें पैटर्न, भ्रष्टाचार और अपने खुद के अंदर के शैतान से हैरी को लड़ना पड़ता है. इस दौरान वो अपने दुश्मन Tom Waaler से भी टकराता है. ये सीरीज साइकोलॉजिकल डेप्थ, नैतिक ग्रे एरिया, इन्वेस्टिगेशन और इंटेंस सस्पेंस पर आधारित है. अगर आपको स्कैंडिनेवियन नॉयर, सीरियल किलर मिस्ट्री और स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर ड्रामा पसंद है, तो TV-MA रेटिंग वाली यह डार्क थ्रिलर आपके लिए बेस्ट चॉइस है. इसे IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है.