scorecardresearch
 

'आप काले हो, काला एक्टर नहीं चाहिए', मिर्जापुर स्टार की रंगत पर किया कमेंट, प्रोजेक्ट से निकाला

दिव्येंदु भट्टाचार्य ने बॉलीवुड की पोल खोली है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नस्लवाद और रंगभेद की समस्या पर खुलकर बात की है. एक्टर ने बताया कि उन्हें भी रेसिस्ट कमेंट का सामना करना पड़ा है.

Advertisement
X
दिव्येंदु भट्टाचार्य ने इंडस्ट्री की खोली पोल (Photo: Instagram @dibyenduofficial)
दिव्येंदु भट्टाचार्य ने इंडस्ट्री की खोली पोल (Photo: Instagram @dibyenduofficial)

मिर्जापुर फेम एक्टर दिव्येंदु भट्टाचार्य ने इंडस्ट्री को एक्सपोज किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में रेसिज्म पर बात की. एक्टर ने बताया कि आज भी इंडस्ट्री में रेसिस्ट कमेंट किए जाते हैं. एक्टर्स की कास्टिंग को ये बड़ा मुद्दा 2026 के दौर में भी प्रभावित करता है. उन पर भी नस्लवादी कमेंट हुए हैं. रंग के आधार पर बॉलीवुड में उन्होंने भेदभाव झेला.

एक्टर ने सुने रेसिस्ट कमेंट

दिव्येंदु ने बताया कैसे शूट से कुछ दिन पहले उन्हें एक ऐड से हटा दिया गया था. बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में वो कहते हैं- इंडस्ट्री की ये बड़ी समस्या है, वहां इस चीज ने अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है. कुछ दिन पहले मुझे एक विज्ञापन के लिए कास्ट किया गया था. 4-5 दिनों तक बातचीत चली. इस ऐड की शूटिंग तीन दिन बाद होनी थी. मैंने उनसे पूछा कि शूट हो रहा है या नहीं? जवाब मिला- नहीं दादा, आपको रिप्लेस कर दिया है. क्योंकि आप काले हो और हमें काला एक्टर नहीं चाहिए.

उन्होंने बताया कि मेकर्स ने उनके सामने इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल किया था. हालांकि दिव्येंदु ने बताया कि वो इन कमेंट्स को सुनकर परेशान नहीं हुए थे. क्योंकि वो अपनी पहचान के साथ कंफर्टेबल हैं. उन्होंने ये जरूर माना कि ऐसी घटनाएं सिस्टम में फैली समस्याओं को दिखाती हैं. जिससे मालूम पड़ता है कि कैसे समाज में बचपन से लोगों के जहन में ये बातें डाली जाती हैं.

Advertisement

एक्टर ने कहा- ये दुख की बात है लेकिन आप कुछ नहीं कर सकते हो. जब आपकी बुनियाद ही कमजोर हो, प्राइमरी एजुकेशन में सोशल एथिक्स और नॉर्म्स नहीं सिखाओगे, तब तक बदलाव नहीं आ सकता. जापान और कोरिया जैसे देशों में स्कूलों में बच्चों को बचपन से ही लाइफ के प्रति अनुशासन और सहानुभूति सिखाई जाती है. लेकिन इंडिया में ये बातें घर की परवरिश पर डिपेंड रहती है, स्कूलों पर नहीं. अगर घर पर अच्छे संस्कार मिलें, तो बच्चा अच्छा बनेगा.

वर्कफ्रंट की बात करें तो, दिव्येंदु हालिया रिलीज सीरीज 'अनदेखी 4' में नजर आए थे. अशीष आर शुक्ला के निर्देशन में बनी सीरीज में हर्ष छाया, सूर्या शर्मा, अंकुर राठी और गौतम रोडे भी नजर आए. इससे पहले  वो नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मामला लीगल है 2' में दिखे थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement