बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ को लेकर एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. इन दिनों अफवाहें हैं कि मलाइका 33 साल के मशहूर हीरा कारोबारी (डायमंड मर्चेंट) हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं. दोनों के रिश्ते की खबरों को उस वक्त और हवा मिल गई, जब रविवार (24 मई) की शाम को मलाइका अरोड़ा को मुंबई में अपनी मां जॉयस पॉलीकार्प के घर के बाहर स्पॉट किया गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बेहद खास बात यह रही कि इस दौरान उनके साथ न सिर्फ उनका बेटा अरहान खान था, बल्कि उनके कथित बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी उसी कार में मौजूद थे. तीनों को एक ही गाड़ी से वेन्यू पर उतरते देखा गया.
हालांकि, जैसे ही वहां मौजूद पैपाराज़ी और मीडिया के कैमरों की नजर उन पर पड़ी, हर्ष मेहता थोड़ा असहज हो गए और उन्होंने मीडिया के सामने अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की. इस मुलाकात के बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं अब टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं.
कॉन्सर्ट से शुरू हुई थी दोनों के अफेयर की चर्चा
मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता के बीच बढ़ती नजदीकियों और डेटिंग की अटकलों की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर 2025 में हुई थी. तब मुंबई में हुए मशहूर सिंगर एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में इन दोनों को पहली बार एक साथ देखा गया था. इस इवेंट के दौरान दोनों लगातार एक-दूसरे के साथ बातचीत में डूबे नजर आए और बाद में वेन्यू से एक ही कार में बाहर भी निकले. इसके बाद से ही दोनों को अक्सर कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स और पार्टियों में देखा जाने लगा.
हालांकि, अक्सर वो कैमरों की नजरों से बचने के लिए एक साथ एंट्री नहीं करते, बल्कि एक-दूसरे के आगे-पीछे कुछ ही मिनटों के अंतराल पर वेन्यू पर पहुंचते हैं, ताकि मीडिया का ध्यान उन पर न जाए. लेकिन इसके बावजूद दोनों का लगातार एक ही जगह स्पॉट होना गवाही दे रहा है कि उनके बीच कुछ तो पक रहा है.
इटली में रोमांटिक वैलेंटाइन डे
इन दोनों के रिश्ते को लेकर तब बड़ा हिंट मिला जब इस साल की शुरुआत में वैलेंटाइन डे के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने यह खास दिन हर्ष मेहता के साथ भारत से दूर इटली में बिताया था. इस वेकेशन के दौरान दोनों की एक बेहद रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई. फैंस लगभग मान चुके हैं कि मलाइका की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो चुकी है, हालांकि मलाइका ने अभी तक इस पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है.
अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप
हर्ष मेहता से पहले मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ एक लंबे और बेहद पब्लिक रिलेशनशिप में थीं. दोनों ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और वे अक्सर वेकेशंस और पार्टियों की तस्वीरें शेयर करते थे. हालांकि, उम्र के फासले (लगभग 12 साल) की वजह से मलाइका को सोशल मीडिया पर अक्सर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था, क्योंकि वह अर्जुन से काफी बड़ी थीं. काफी उतार-चढ़ाव देखने के बाद आखिरकार साल 2024 में खबरों के मुताबिक दोनों का ब्रेकअप हो गया.