रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण को रिलीज होने में कम दिन बचे हैं. मूवी सिनेमाघरों में आए इससे पहले इसकी कहानी, प्रेजेंटेशन, ग्राफिक्स, कलाकारों की एक्टिंग-कास्टिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इंटरनेट पर फैले जजमेंट के बीच महाभारत फेम दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर ने मेकर्स के विजन को सपोर्ट किया है.
पुनीत ने रामायण और महाभारत के फिल्म, टीवी और स्टेज शोज में दिखाए जाने वाले प्रेजेंटेशन पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि आजकल कुछ स्टेज शो में रावण को हीरो के रूप में पेश किया जाता है. वहीं भगवान राम को म्यूट कैरेक्टर बना दिया गया है. पुनीत ने बताया कि वो रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर एक्साइटेड हैं. उन्हें पूरा भरोसा है कि रणबीर ने शानदार काम किया होगा.
किस बात पर नाराज हैं पुनीत?
पुनीत इस्सर ने अमित भाटिया के यूट्यूब चैनल पर नेगेटिव किरदारों को हीरो बनाने के ट्रेंड पर चिंता जताई. पुनीत ने ये सब देखकर रामायण और महाभारत को लेकर कई नाटक लिखे. वो कहते हैं- हालात ऐसे बन चुके थे कि लोग विलेन को हीरो दिखाने लगे थे. उनके लिए रावण हीरो बन गया था. अगर राम को हीरो बनाओगे तो भगवान राम क्या थे? रावण के अंदर कई बुराइयां थीं, लेकिन कुछ नाटकों में भगवान राम की महानता को ठीक से नहीं दिखाया जा रहा था. इसलिए मैं लोगों को दिखाना चाहता था कि राम आखिर क्या थे. वरना तो ज्यादातर नाटकों में वो राम को म्यूट कैरेक्टर दिखाते थे. राम के किरदार को ज्यादा कुछ करने को नहीं मिलता था.
पुनीत को रणबीर की फिल्म पर भरोसा
पुनीत इस्सर ने रणबीर की रामायण को मिल रही आलोचनाओं पर भी रिएक्ट किया. उनका मानना है अगर कंटेंट अच्छा नहीं होगा तो ये काम नहीं करेगा. लेकिन अगर कोई अच्छी फिल्म बनाता है तो वो जरूर चलती है. कांतारा, हनुमान अंश को लोगों ने पसंद किया. वहीं आदिपुरुष नहीं चली क्योंकि वो अच्छी मूवी नहीं थी.
पुनीत ने रणबीर की एक्टिंग की तारीफ की. उन्हें पूरा भरोसा है कि उन्होंने भगवान राम के किरदार में शानदार काम किया होगा. पुनीत ने डायरेक्टर नितेश तिवारी पर भी भरोसा जताया. उनके मुताबिक, लोग पहले फिल्म देखें, फिर अपनी राय रखें. नितेश तिवारी एक समझदार डायरेक्टर हैं. उन्हें उम्मीद है कि वो अच्छी फिल्म बनाएंगे.