आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार खेल से दिल जीतने वाले ईशान किशन अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वर्ल्ड कप जीतने के बाद ईशान किशन फील्ड पर अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया संग रोमांस करते नजर आए. मैच जीतने के बाद ईशान मैदान पर लेडीलव अदिति को KISS करते दिखे थे. कपल के कई क्यूट मोमेंट्स भी वायरल हुए. अब गर्लफ्रेंड संग ईशान की एक कोजी फोटो इंटरनेट पर छाई हुई है.
ईशान किशन की वायरल फोटो का क्या है सच?
कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर ईशान किशन की उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया संग एक प्राइवेट फोटो तूफानी रफ्तार से वायरल हो रही है. तस्वीर में ईशान और अदिति मैच जीतने के बाद मैदान पर एक दूसरे संग कोजी होते हुए दिख रहे हैं. तस्वीर में दोनों लिपलॉक करते हुए देखे जा सकते हैं.
कई यूजर्स का दावा है कि जीत को सेलिब्रेट करने के दौरान ईशान ने गर्लफ्रेंड को लिप KISS किया था. मगर ईशान और अदिति का किसिंग मोमेंट वाकई में हुआ या फिर इस तस्वीर को AI से बनाया गया है...हम इसकी पुष्टी नहीं करते हैं, क्योंकि इस तस्वीर को किसी भी ऑफिशियल हैंडल से शेयर नहीं किया गया है. ना ही किसी ने इस तस्वीर की क्रेडिबिलिटी को कंफर्म किया है.
AI के वर्ल्ड में अक्सर कई सितारों की नकली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं, जो सामने आते ही वायरल हो जाती हैं. इसलिए ये कहना बहुत मुश्किल है कि ईशान किशन और अदिति हुंडिया के किसिंग फोटो में कितनी सच्चाई है.
कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड?
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की बात करें तो वो जयपुर की रहने वाली हैं. वो एक फेमस मॉडल हैं. अदिति 2018 में मिस डीवा का खिताब जीती थीं. वो फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रही हैं. अदिति कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं. वो अपनी खूबसूरती और बोल्ड फीचर्स से फैंस को क्लीन बोल्ड कर देती हैं.