scorecardresearch
 

गोविंदा के डार्क सीक्रेट्स खोल देतीं सुनीता? निकाला 'लॉक अप' से बाहर, मची हलचल

'लॉक अप' से सुनीता आहूजा के बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है. यूजर्स का दावा है कि खराब तबीयत नहीं, बल्कि गोविंदा से जुड़े सीक्रेट्स की वजह से उनकी एग्जिट हुई.

Advertisement
X
गोविंदा का सीक्रेट खोलने वाली थीं सुनीता आहूजा? (Photo: Screengrab)
गोविंदा का सीक्रेट खोलने वाली थीं सुनीता आहूजा? (Photo: Screengrab)

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा आखिरकार रियलिटी शो 'लॉक अप' से बाहर हो गई हैं. शो में पिछले कई दिनों से लगातार रो रहीं सुनीता ने अपनी खराब तबीयत, डायबिटीज और मेनोपॉज से जुड़ी दिक्कतों का हवाला देते हुए बाहर जाने की गुहार लगाई थी. आखिरकार उनकी इच्छा पूरी हुई और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया. इतना ही नहीं, खुद गोविंदा और बेटी टीना आहूजा उन्हें लेने पहुंचे.

सुनीता की तबीयत या गोविंदा के सीक्रेट? '

लेकिन सुनीता के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है. कई यूजर्स का दावा है कि सिर्फ खराब तबीयत ही उनकी विदाई की वजह नहीं थी. लोगों का मानना है कि इसके पीछे कोई और बड़ी कहानी छिपी हो सकती है.

दरअसल, 'लॉक अप' का एक अहम नियम है कि कई मौकों पर कंटेस्टेंट्स को खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जिंदगी का कोई बड़ा या डार्क सीक्रेट बताना पड़ता है. इसी नियम को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि सुनीता अगर शो में और ज्यादा समय रुकतीं, तो शायद उन्हें अपनी निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज बताने पड़ते, जिनका असर गोविंदा और उनके परिवार की छवि पर पड़ सकता था.

Advertisement

यही वजह बताई जा रही है कि गोविंदा खुद बेटी टीना के साथ उन्हें लेने पहुंचे. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में सुनीता के बयानों की वजह से पहले ही गोविंदा की इमेज को लेकर काफी चर्चा हो चुकी थी. ऐसे में अगर कोई नया खुलासा होता, तो मामला और ज्यादा सुर्खियां बटोर सकता था. गोविंदा एक इंफ्लुएंशियल परिवार से आते हैं. वो हीरो होने के साथ-साथ एक नेता भी हैं.

सोशल मीडिया पर बवाल!

बीते कई दिनों से उनकी निजी जिंदगी सोशल मीडिया के चक्कर काट रही है. शो के दौरान सुनीता पहले भी गोविंदा और अपनी शादी को लेकर कई चौंकाने वाले बयान दे चुकी हैं. वहीं कई इंटरव्यूज में उन्होंने खुलेआम कहा था कि गोविंदा के अफेयर की खबरों ने उन्हें तकलीफ दी. उन्होंने यह भी बताया था कि पति का दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना उनके रिश्ते में परेशानी की वजह बना. यहां तक कि उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि एक वक्त ऐसा आया था, जब बात तलाक तक पहुंच गई थी. 

सुनीता कह चुकी हैं कि वो गोविंदा से अलग एक दूसरे फ्लैट में रहती हैं, वो अगले जन्म में उन जैसा पति नहीं बल्कि उनके जैसा बेटा चाहती हैं. उनका सरेआम कुबूल किया कि एक एक्टर की पत्नी बनने के लिए आपको पत्थर का दिल रखना पड़ता है.

Advertisement

यही कारण है कि अब सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर सुनीता शो में कुछ दिन और रुकतीं, तो क्या वह अपनी शादी और गोविंदा से जुड़े कुछ और अनसुने राज खोलतीं? फिलहाल इसका कोई जवाब नहीं है. लेकिन इतना जरूर है कि सुनीता की एग्जिट से ज्यादा, उनके बाहर आने की वजह चर्चा का विषय बनी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement