बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा जब भी कैमरे के सामने आते हैं, फैंस की नजर उनकी हर छोटी-बड़ी चीज पर टिक जाती है. कभी उनका डांस चर्चा में रहता है तो कभी उनका अंदाज. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. हाल ही में गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा के साथ लॉक अप शो में नजर आए और उनके लुक ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी.
टूटा दांत हुआ गायब, लौट आई वही मुस्कान
कुछ समय पहले गोविंदा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह खुलकर हंसते नजर आए थे. उस वीडियो में फैंस ने उनकी हंसी के साथ-साथ उनका टूटा हुआ दांत भी नोटिस किया था.
अब ताजा वीडियो में गोविंदा का वही टूटा दांत पूरी तरह ठीक नजर आया. उनकी चमकती मुस्कान देखकर फैंस काफी खुश हो गए. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि- चीची की स्माइल फिर से पहले जैसी हो गई है.
62 की उम्र में दिखा नया अवतार
लॉक अप शो में गोविंदा सिर्फ नई स्माइल ही नहीं, बल्कि पहले से ज्यादा फ्रेश और फिट भी नजर आए. उनकी बॉडी लैंग्वेज और कॉन्फिडेंस ने भी लोगों का ध्यान खींचा. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि अच्छा लगता है जब गोविंदा खुद पर ध्यान देते हैं. लोगों का मानना है कि अगर वह अपनी फिटनेस और लुक्स पर लगातार काम करें, तो आज भी बड़े पर्दे पर लीड रोल में नजर आ सकते हैं.
गोविंदा के ट्रांसफॉर्मेशन पर सोशल मीडिया पर एक और चर्चा तेज हो गई है. कई लोगों का कहना है कि उनके चेहरे में पहले के मुकाबले काफी बदलाव दिख रहा है. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक पूछ लिया कि- क्या गोविंदा ने बोटॉक्स कराया है? लोगों का कहना है कि उनका चेहरा पहले से ज्यादा स्मूद और यंग लग रहा है.
हालांकि, गोविंदा या उनकी टीम की तरफ से इस तरह के किसी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट की पुष्टि नहीं की गई है. इसलिए फिलहाल यह सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं.
सुनीता ने भी कही थी ये बात
दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी कह चुकी हैं कि गोविंदा खुद पर उतना ध्यान नहीं देते, जितना उनकी उम्र के दूसरे सितारे देते हैं. उनका मानना था कि अगर गोविंदा अपनी फिटनेस और लुक्स पर फोकस करें तो आज भी बड़े पर्दे पर हीरो बनकर छा सकते हैं.
अब गोविंदा का यह नया अवतार देखकर फैंस भी यही कह रहे हैं कि- चीची कमबैक के लिए पूरी तरह तैयार लग रहे हैं. एक बात तो साफ है, गोविंदा की नई मुस्कान और बदला हुआ लुक सोशल मीडिया पर डिस्कशन का हॉट टॉपिक बन चुका है. कोई उनके नए दांत की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके यंग लुक का राज जानना चाहता है.