बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने हाल ही में पॉपुलर क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर से शादी की. दोनों की वेडिंग फोटोज ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. फैंस को कपल की सिंपल मगर खूबसूरत वेडिंग काफी पसंद आई. ये एक इंटीमेट सेरेमनी थी, जहां सिर्फ कपल के करीबी दोस्त और रिश्तेदार पहुंचे थे. इसके बाद गौरव और कृतिका ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी, जहां कई सारे गेस्ट पहुंचे थे.
रिसेप्शन पार्टी में छाए गौरव-कृतिका
11 मार्च को रजिस्ट्रार वेडिंग के बाद, गौरव कपूर और कृतिका कामरा ने मुंबई में 12 मार्च की शाम एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी, जहां बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर क्रिकेट की दुनिया के सितारे भी पहुंचे. सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज क्रिकेटर्स भी पार्टी में शामिल हुए थे. वैसे तो पार्टी की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, मगर उनमें से एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुआ है.
रिसेप्शन पार्टी में न्यूली वेड कपल गौरव और कृतिका की रोमांटिक केमिस्ट्री देखी गई. क्रिकेट होस्ट ने अपनी पत्नी को इंप्रेस करने के लिए जमकर डांस भी किया. गौरव ने सलमान खान का सुपरहिट सॉन्ग 'मुझसे शादी करोगी' पर डांस किया. वो जिस तरह डांस कर कृतिका के चेहरे पर मुस्कान लाए, वो हर कोई देखता ही रह गया.
गौरव ने पूरे जोश में आकर कृतिका की सहेलियों के साथ गाने पर डांस किया. इस दौरान कृतिका ने भी थोड़े नखरे दिखाए, मगर फिर वो भी क्रिकेट होस्ट संग झूमने लगीं. इसके बाद गौरव ने झुककर कृतिका को शादी के लिए प्रपोज किया, और फिर उन्हें kiss भी किया. गौरव और कृतिका के इस स्पेशल मोमेंट पर हर किसी ने तालियां-सीटियां बजाईं.
डांस देखकर पिघला फैंस का दिल
सोशल मीडिया यूजर्स को क्रिकेट होस्ट का ये अंदाज बेहद पसंद आया. वो कृतिका और गौरव की जोड़ी पर अपना दिल हार रहे हैं. यूजर्स ने अभी से दोनों को परफेक्ट कपल कहना शुरू कर दिया है.
गौरव कपूर और कृतिका कामरा पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को गुपचुप डेट कर रहे थे. लेकिन दोनों ने पिछले ही साल अपना रिश्ता ऑफिशियल किया. अब दोनों शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं. ये गौरव कपूर की दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी एक्ट्रेस किरत भट्टल से हुई थी, जो ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाई. दोनों साल 2021 में अलग हुए थे.