scorecardresearch
 

अमेरिका में दिलजीत दोसांझ का जलवा, सिंगर के नाम पर रखा जाएगा पब्लिक हॉलीडे, हुए इमोशनल

अमेरिकी शहर लॉस एंजेलिस ने दिलजीत दोसांझ के सम्मान में एक बड़ा ऐलान कर डाला है. उन्होंने सिंगर के नाम पर पब्लिक हॉलीडे की घोषणा कर दी है. 6 जनवरी 2027 का दिन 'दिलजीत दोसांझ डे' के नाम से सेलिब्रेट किया जाएगा.

Advertisement
X
दिलजीत के नाम पर होगी छुट्टी (Photo: Instagram/ Diljit Dosanjh)
दिलजीत के नाम पर होगी छुट्टी (Photo: Instagram/ Diljit Dosanjh)

पंजाबी सिनेमा के 'सूरमा' दिलजीत दोसांझ ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपना डंका बजाते रहते हैं. देश-विदेश में उनके टैलेंट को सराहा जाता रहा है. सिंगर की पॉपुलैरिटी अब सीमाएं लांघ चुकी हैं. कनाडा, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशों में उनके गाने इतने सुने जाते हैं कि अब हर कोई उनका फैन नजर आता है. 

दिलजीत के नाम एक और कामयाबी

दिलजीत ने अपनी आर्ट से पंजाबी कल्चर को दुनियाभर में पहचान दिला दी है. उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें अमेरिकी शहर लॉस एंजेलिस, जो हॉलीवुड का गढ़ माना जाता है, वहां उनके सम्मान में पब्लिक हॉलीडे की घोषणा हुई है. लॉस एंजेलिस सिटी काउंसिल ने 6 जनवरी 2027 का दिन 'दिलजीत दोसांझ डे' के नाम से सेलिब्रेट करने का ऐलान किया है. 

दिलजीत को ये सम्मान काउंसिलवुमन मोनिका रोड्रिगेज ने एक आधिकारिक शहर के प्रस्ताव के जरिए दिया. इसमें सिंगर के गानों के अलावा उनके दूसरे प्रभाव को भी खास तौर पर बताया गया. इसमें उनके उन प्रयासों को सराहा गया जिनसे उन्होंने पंजाबी संस्कृति को दुनिया भर के लोगों तक जोड़ा. साथ ही ये भी माना गया कि उन्होंने दक्षिण एशियाई समुदायों को दुनिया के मंच पर मजबूत सांस्कृतिक पहचान बनाने में बड़ी मदद की है. 

Advertisement

इस सम्मान का वीडियो दिलजीत ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वो इमोशनल नजर आए. उनके पास इस सम्मान को लेकर कोई शब्द नहीं थे. वो बेहद खुश दिखे. फैंस को भी उनकी तरक्की पर गर्व महसूस हुआ. सिंगर को उनके दोस्तों और को-स्टार्स से ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं. 

अमेरिकी नागरिक हैं दिलजीत?

वैसे दिलजीत दोसांझ को लेकर पिछले कुछ वक्त से ऐसी चर्चा है कि वो अमेरिकी नागरिक हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट अनुसार, साल 2022 से सिंगर के पास अमेरिकी नागरिकता है और वो सितंबर 2022 से देश-विदेश यात्रा करने के लिए यूएस पासपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं. दिलजीत को लेकर ये भी दावा किया जाता है कि उनकी पत्नी संदीप कौर भी अमेरिकी नागरिक हैं, और उनके नागरिकता रिकॉर्ड में कैलिफोर्निया स्थित पांच बेडरूम वाले एक घर को उनके होम एड्रेस के रूप में दर्ज किया गया है. हालांकि दिलजीत ने इसपर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. 

बात करें दिलजीत के वर्क फ्रंट की, तो एक्टर इन दिनों फिल्म मैं वापस आऊंगा की सक्सेस एंंजॉय कर रहे हैं. जनता को उनकी फिल्म बेहद पसंद आ रही है जिसमें नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने भी जबरदस्त काम किया है. इसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement