scorecardresearch
 

'धुरंधर 2' की सक्सेस का कंगना ने आदित्य धर को दिया क्रेडिट, बोलीं- यंग जेनरेशन होगी प्रेरित

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता को लेकर कुछ बातें लिखी हैं. उनका कहना है कि आदित्य धर ने एक ऐसी कहानी बनाई है, जिसे देखकर कई यंगस्टर्स प्रेरित होंगे और फिल्ममेकिंग की राह चुनेंगे.

Advertisement
X
कंगना को कैसी लगी 'धुरंधर 2'? (Photo: Instagram @kanganaranaut/Movie Still)
कंगना को कैसी लगी 'धुरंधर 2'? (Photo: Instagram @kanganaranaut/Movie Still)

आदित्य धर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बता दिया है कि अगर कंटेंट में दम हो, तो लोग 4 घंटे लंबी फिल्म भी देखने पहुंचेंगे. उनकी हाल ही में आई 'धुरंधर द रिवेंज' चाहे कितनी लंबी हो, मगर उसे काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म का कलेक्शन महज तीन दिनों में 200 करोड़ पार हो गया है. इंडियन ऑडियंस इस फिल्म को देखकर दीवानी सी हो गई है. 

'धुरंधर 2' की सक्सेस बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी काफी अहम है. इसने हिंदी सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर काफी शानदार तरीके से प्रेजेंट किया है. आदित्य धर की स्टोरीटेलिंग की जमकर तारीफ हो रही है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी 'धुरंधर 2' को लेकर कुछ बातें लिखी हैं. 

'धुरंधर' की सक्सेस का हीरो कौन?

कंगना ने इस फिल्म की सक्सेस के पीछे का कारण आदित्य धर को बताया है. उनका कहना है कि धुरंधर के सुपरस्टार आदित्य हैं और वो अब इंडस्ट्री में इस फिल्म से अपनी मजबूत जगह बना चुके हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'धुरंधर की सक्सेस की सबसे बेस्ट चीज आदित्य धर रहे हैं. एक सुपरस्टार डायरेक्टर, जो अब पूरी तरह अपनी जगह बना चुके हैं. हॉलीवुड के सुपरस्टार डायरेक्टर, किसी भी सुपरस्टार एक्टर से बेहतर ही होते हैं. जैसे नोलन, स्पिलबर्ग, टैरेंटिनो. हम कभी अपने फिल्ममेकर्स को उतनी इज्जत और क्रेडिट नहीं देते.'

Advertisement
आदित्य धर के लिए बोलीं कंगना

'वो सबसे ज्यादा काम करते हैं, कम पैसे लेते हैं और फिर सुपरस्टार से बुली होते हैं. इसका नतीजा ये होता है कि मैं आजतक किसी यंग बच्चे से नहीं मिली, जो इंसाइडर या आउटसाइडर हो- जिसका फिल्ममेकर, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी या टेक्नीशियन बनने का सपना हो. हर कोई खुद को टैलेंटेड बताता है, लेकिन वो सभी एक्टर बनना चाहते हैं. यहां एक सुपरस्टार फिल्ममेकर है, जो किसी भी हीरो से ज्यादा शाइन कर रहा है. आज कई यंग बच्चे इनकी कहानी देख रहे हैं, जो उन्हें उनके जैसा बनने के लिए प्रेरित करेगी और फिल्म इंडस्ट्री को और भी ऊंचाई पर लेकर जाएगी. आदित्य धर सर को सलाम.'

बात करें फिल्म धुरंधर की, तो इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा जैसे एक्टर्स शामिल हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement