धुरंधर 2 का क्रेज इंडिया ही नहीं, विदेशों में भी खूब नजर आ रहा है. इस बात का सबूत ये है कि अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक धुरंधर 2 सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बन चुकी है. बाहुबली 2, पुष्पा 2 और जवान-पठान जैसी धमाकेदार फिल्मों से भी बड़ी. मगर हांगकांग में तो रणवीर सिंह की फिल्म के लिए क्रेज अलग लेवल पर है. इंडियन स्पाई-थ्रिलर के लिए जनता इतनी क्रेजी है कि एक थिएटर ने धुरंधर मैराथन शुरू कर दी है— बैक टू बैक दोनों फिल्में!
हांगकांग की धुरंधर मैराथन
रणवीर सिंह की फिल्म के क्रेज को और ऊपर ले जाते हुए हांगकांग के एक थिएटर ने धुरंधर मैराथन नाम का खास इवेंट प्लान किया है. इस इवेंट में आदित्य धर की दोनों फिल्में बैक-टू-बैक एक साथ दिखाई जाएंगी. धुरंधर और धुरंधर 2 का टोटल रनटाइम ही ऑलमोस्ट 8 घंटे लंबा है. लेकिन दर्शकों के आराम के लिए धुरंधर मैराथन के लिए थिएटर 3 ब्रेक भी देगा. ये मैराथन स्क्रीनिंग्स धुरंधर के हांगकांग डिस्ट्रिब्युटर एए टेक ने अनाउंस की हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि ये धुरंधर मैराथन, हांगकांग में फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए प्लान की गई है.
हांगकांग में भी कमाल कर रही धुरंधर 2
धुरंधर 2 के क्रेज का हांगकांग में एक उदाहरण ये मैराथन स्क्रीनिंग है. तो दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी बताते हैं कि वहां रणवीर की फिल्म क्या कमाल कर रही है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर निशित शॉ ने संडे को जानकारी देते हुए बताया था कि धुरंधर 2, बिना चाइनीज सबटाइटल्स के, हांगकांग में 1 मिलियन डॉलर का बॉक्स ऑफिस लैंडमार्क पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म है.
12 दिन की कमाई से धुरंधर 2, हांगकांग में 2 मिलियन डॉलर का आंकड़ा छूने के बहुत करीब है. लेकिन इस पूरे आंकड़े में सबसे बड़ी बात ये है कि धुरंधर 2 ने हांगकांग में ये पूरी कमाई सिर्फ दो थिएटर्स से की है! डिस्ट्रिब्युटर अर्णव गुप्ता ने बताया था कि अब उनके पास धुरंधर 2 के चाइनीज सबटाइटल भी पहुंच गए हैं और ये फिल्म वहां सबसे बड़ी इंडियन फिल्म को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है. ओवरसीज मार्केट में धुरंधर 2 कुल 37 मिलियन डॉलर से ज्यादा, यानी करीब 350 करोड़ रुपये से ज्यादा वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है.