Dadasaheb Phalke Awards 2022: दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 रविवार को आयोजित किया गया. हर साल की तरह इस बार भी सिनेमा जगत के बेहतरीन स्टार्स और फिल्मों को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. सिनेमा से लेकर टीवी तक, एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के शानदार काम को सराहते हुए अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए.
रणवीर सिंह और कृति सेनन बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस
बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस कृति सेनन को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर के तौर पर चुना गया. इस फिल्म में रणवीर के लुक और उनकी एक्टिंग की अभी तक तारीफ होती है. वहीं, कृति सेनन को उनकी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस फिल्म में उन्होंने सेरोगेट मदर का रोल प्ले किया था.
Congratulations to 'Pushpa: The Rise' for winning the award for Film Of The Year at Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards2022. Your hard work and perseverance have paid off.
— Dadasaheb Phalke International Film Festival (@Dpiff_official)
'पुष्पा: द राइज' बनी 'फिल्म ऑफ़ द ईयर'
देशभर में धूम मचाने के बाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सेरेमनी में भी खूब धूम मचाई. अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को फिल्म ऑफ द ईयर चुना गया है.
Honoured to receive the ‘Best Actor’ award for ‘83’ at the Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022 🏆 Thank you for the love ♥️🙏🏽♾
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial)
यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
-फिल्म ऑफ द ईयर- 'पुष्पा '
- बेस्ट एक्टर '83' के लिए- रणवीर सिंह
- बेस्ट एक्ट्रेस 'मिमी' के लिए- कृति सेनन
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड- सिद्धार्थ मल्होत्रा
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड- कियारा आडवाणी
- बेस्ट फिल्म- शेरशाह
- बेस्ट डायरेक्टर- केन घोष
- फिल्म इंडस्ट्री में शानदार योगदान- आशा पारेख
- बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- सतीश कौशिक
- बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- लारा दत्ता
- बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- आयुष शर्मा
- क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म - सरदार उधम
- पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्टर - अभिमन्यु दसानी
- पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस - राधिका मदान
- बेस्ट डेब्यू - अहान शेट्टी
- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- अनादर राउंड
- बेस्ट वेब सीरीज - कैंडी
- बेस्ट वेब सीरीज एक्टर- मनोज बाजपेयी
- बेस्ट वेब सीरीज एक्ट्रेस - रवीना टंडन
- टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर- अनुपमा
- टेलीविजन सीरीज बेस्ट एक्टर- शाहीर शेख
- टेलीविजन सीरीज बेस्ट एक्ट्रेस- श्रद्धा आर्या
- टेलीविजन सीरीज मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस - रुपाली गांगुली
- टेलीविजन सीरीज मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर - धीरज धूपर
- बेस्ट शॉर्ट फिल्म- 'पौली'
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- विशाल मिश्रा
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल- कनिका कपूर
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफर - जयकृष्ण गुम्मदी
कई अलग-अलग कैटेगरी में अलग-अलग फिल्मों और स्टार्स को सम्मानित किया गया है. सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह को बेस्ट फिल्म के तौर पर चुना गया है. इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया और कियारा आडवाणी को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से. 'सरदार उधम' को क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म के तौर पर चुना गया है.