scorecardresearch
 

भूत बंगला ने 8 दिन में लगा डाली सेंचुरी! 100 करोड़ क्लब में अक्षय ने सलमान को छोड़ा पीछे

भूत बंगला ने 8 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर डाला है. ये लंबे समय बाद अक्षय की बड़ी क्लीन हिट बनने के लिए रेडी है. इस फिल्म के साथ अक्षय ने 100 करोड़ क्लब में सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है. पिछले 4 सालों में ये अक्षय के लीड रोल वाली सबसे बड़ी नॉन-फ्रेंचाईजी फिल्म होगी.

Advertisement
X
भूत बंगला के 100 करोड़! (Photo: Screengrab)
भूत बंगला के 100 करोड़! (Photo: Screengrab)

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला पिछले एक हफ्ते से लगातार जनता की फेवरेट बनी हुई है. प्रियदर्शन के साथ अक्षय का रीयूनियन कॉमेडी का वो सुपर डोज फिर से लेकर आया है जिसका इंतजार जनता लंबे समय से कर रही थी. इस जोड़ी के लौटने का असर ये हुआ कि जनता ने खुले बाहों से भूत बंगला का वेलकम किया है.

शुक्रवार को दूसरा हफ्ता शुरू होते ही भूत बंगला ने 100 करोड़ का लैंडमार्क पार कर लिया है. इस फिल्म की सेंचुरी इसलिए खास है क्योंकि लंबे वक्त बाद अक्षय की कोई नॉन फ्रेंचाइजी, सोलो फिल्म 100 करोड़ के पार पहुंची है.

भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय की फिल्म ने गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी थी. ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, सातवें दिन 6.55 करोड़ के साथ भूत बंगला ने कुल 96 करोड़ नेट कलेक्शन एक हफ्ते में कर लिया था. शुक्रवार से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया.

ट्रेड रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि भूत बंगला का कलेक्शन 8वें दिन थोड़ा सा बढ़ा है और ये 6-7 करोड़ के बीच है. यानी 8 दिन में अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब 8 दिनों में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 102 करोड़ से ज्यादा हो चुका है.

Advertisement

अक्षय ने तोड़ा सलमान का रिकॉर्ड
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा बार 100 करोड़ वाली फिल्में देने की रेस में सबसे आगे दो ही स्टार्स रहे हैं— अक्षय कुमार और सलमान खान. दोनों के लीड रोल वाली 18-18 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. कभी-कभी लोग अक्षय की OMG 2 को भी जोड़कर, उनके खाते में 19 फिल्में बताते हैं. लेकिन OMG 2 को अक्षय का लंबा कैमियो या स्पेशल अपीयरेंस कहा जाना ज्यादा सही रहेगा, बजाय लीड रोल के.

इसलिए अभी तक दोनों स्टार्स 100 करोड़ क्लब में बराबरी पर थे. पर अब भूत बंगला के साथ अक्षय के खाते में 100 करोड़ वाली 19 फिल्में हो गई हैं. अब अक्षय इस रेस में सलमान से आगे निकल गए हैं.

शनिवार-रविवार को जंप के साथ भूत बंगला इस वीकेंड में ही 120 करोड़ के बहुत करीब पहुंचती नजर आएगी. फिल्म का रिपोर्टेड बजट ही 120 करोड़ है. पिछले कई सालों में ये अक्षय की पहली फिल्म होगी जिसके बॉक्स ऑफिस आंकड़े, रिपोर्टेड बजट से अच्छे-खासे ज्यादा होंगे. सिर्फ दो हफ्तों में ही भूत बंगला बड़ी हिट साबित होने वाली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement