ऑनलाइन स्कैमिंग आजकल बेहद आम बात बन चुकी है. इसकी चपेट में आने से कोई नहीं बच पाता है. कपिल शर्मा के शो की जज और बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी भी इसका शिकार बन चुके हैं. कुछ दिन पहले क्रेडिट कार्ड स्कैम में फंसने से वो अपने 87,000 रुपये गंवा चुके थे.
कैसे स्कैम का शिकार हुआ अर्चना का बेटा?
आयुष्मान ने दरअसल एक वेबसाइट पर अपनी क्रेडिट कार्ड की डीटेल्स शेयर की थीं, जिसमें उन्हें किसी चीज का फ्री ट्रायल मिल रहा था. उन्होंने अपने बड़े भाई आर्यमन सेठी के यूट्यूब व्लॉग पर कहा था कि उनसे पहले हफ्ते कोई भी सब्सक्रिप्शन फीस नहीं ली जाएगी, मगर तभी उनके साथ स्कैम हो गया और करीब 80,000 रुपये तुरंत बैंक अकाउंस से खाली हो गए.
अर्चना और उनके परिवार ने क्रेडिट कार्ड कैंसिल करने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ काम नहीं कर रहा था. उनके पिता परमीत सेठी और भाई उनका मजाक उड़ा रहे थे. मगर मां अर्चना पूरन सिंह काफी परेशान थीं. फैंस भी उन्हें इस ऑनलाइन स्कैम से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे. अब सभी की मेहनत रंग लाई है. आयुष्मान को अपने खोए हुए पैसे वापस मिल गए हैं.
बुधवार को आर्यमन ने अपने नए व्लॉग में बताया कि उनके छोटे भाई आयुष्मान स्कैम से बाहर निकल गए हैं. वो घर में फटी हुई टी-शर्ट पहनकर घूम रहे थे. तभी आर्यमन ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा कि वो अब नए कपड़े खरीद सकते हैं क्योंकि उनके पैसे वापस लौट आए हैं. इसपर आयुष्मान ने भी माना कि हां अब उनके पैसे वापस लौट आए हैं.
पहले भी स्कैम में फंस चुके आयुष्मान
आर्यमन ने इससे पहले भी खुलासा किया था कि उनके छोटे भाई कई बार स्कैम में फंस चुके हैं. उन्होंने मजाक में कहा था कि आयुष्मान ऑनलाइन स्कैमर्स के रेगुलर कस्टमर हैं. अर्चना का परिवार अक्सर मुश्किलों में भी हंसने का बहाना ढूंढता नजर आता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस का प्यार मिलता है.
बात करें अर्चना पूरन सिंह के वर्क फ्रंट की, तो वो राजकुमार राव की नेटफ्लिक्स फिल्म टोस्टर में नजर आई थीं, जिसे ऑडियंस से ठंडा रिस्पॉन्स मिला. अब वो जल्द कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो में दोबारा जज की कुर्सी पर बैठी दिखाई देंगी.