scorecardresearch
 

8 साल बाद अल्लू अर्जुन संग कमबैक करेंगी अनुष्का शर्मा? लंदन में बसा चुकीं घर

क्या अनुष्का शर्मा अल्लू अर्जुन के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं? एक्ट्रेस की आखिरी रिलीज फिल्म शाहरुख खान के साथ जीरो थी, जो 2018 में आई थी. अब उनके कमबैक की खबरों ने हलचल बढ़ा दी है.

Advertisement
X
8 साल बाद कमबैक करेंगी अनुष्का? (Photo: ITGD)
8 साल बाद कमबैक करेंगी अनुष्का? (Photo: ITGD)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लगभग 8 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं. वो लंदन में अपना बसेरा बना चुकी हैं. वो क्रिकेटर पति विराट कोहली से शादी करके दो बच्चों- वामिका और अकाय की मां भी बन चुकी हैं. लेकिन अब खबर आ रही है कि वो जल्द ही कमबैक करने वाली हैं. वो भी साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ, लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है- जब ये खबर आग की तरह फैली तो इसका पता भी जल्द ही लग गया. 

अनुष्का की फिल्मों में वापसी?

माना जा रहा था कि अनुष्का शर्मा भी प्रियंका चोपड़ा की तरह साउथ सिनेमा से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी. लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है. इस पर चर्चा हुई और हलचल बढ़ी तो पता चला कि ये खबर गलत है. 

साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर लोकेश कनगराज पहली बार फिल्म #AA23 में साथ काम करने वाले हैं. शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन फीमेल लीड को लेकर कई नाम सामने आ रहे थे. खबरों में कहा गया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अल्लू अर्जुन के साथ कास्ट करने की बात चल रही थी. लेकिन क्या अनुष्का ने इस साल एक्टिंग में वापसी का फैसला कर लिया है?

वैरायटी इंडिया की मानें तो फिलहाल अनुष्का का बड़े पर्दे पर लौटने का कोई प्लान नहीं है. यानी उनके इस साउथ फिल्म में काम करने की खबरें गलत हैं. अनुष्का ने अभी तक कोई नई फिल्म साइन नहीं की है और ना ही उन्हें अल्लू अर्जुन के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है. अगर वो इस फिल्म का हिस्सा बनतीं, तो ये उनका तेलुगु सिनेमा में डेब्यू होता.

Advertisement

अनुष्का ने खुद ही फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है. वो लंदन में रहती हैं लेकिन भारत आती-जाती रहती हैं. अनुष्का अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलने जाती हैं. उनकी आखिरी थिएटर रिलीज फिल्म शाहरुख खान के साथ जीरो (2018) थी, जिसमें कटरीना कैफ भी थीं. इसके बाद उन्होंने फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस, जिसे प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है, की शूटिंग तो की, लेकिन ये अभी तक रिलीज नहीं हुई है. पहले इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होना था, लेकिन कुछ क्रिएटिव मतभेदों की वजह से मामला अटका हुआ है.

अल्लू अर्जुन की फिल्म

#AA23 एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसे मैत्री मूवी मेकर्स बना रहे हैं. अभी इसका नाम कंफर्म नहीं किया गया है. इसके अलावा अल्लू अर्जुन, डायरेक्टर एटली के साथ पैन-इंडिया साइंस-फिक्शन फिल्म A6xA22 में भी काम कर रहे हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण उनके साथ नजर आएंगी. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि अनुष्का शर्मा इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement