scorecardresearch
 

अक्षरा सिंह को गाने में घाघरा-चोली पहनाने की थी मांग, अक्षय कुमार ने लिया स्टैंड

अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की तारीफ की है, और बताया है कि 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' की शूटिंग के दौरान सेट पर अक्षय ने उनके लिए कैसे स्टैंड लिया था.

Advertisement
X
अक्षरा के लिए अक्षय ने लिया स्टैंड (Photo: Instagram/@singhakshara)
अक्षरा के लिए अक्षय ने लिया स्टैंड (Photo: Instagram/@singhakshara)

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की है.  अक्षरा ने बताया कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' की शूटिंग के दौरान अक्षय ने सेट पर उनका साथ दिया था.  उन्होंने बताया कि गाने की शूटिंग के समय अक्षय ने उनके लिए स्टैंड लिया और यह पक्का किया कि वह कंफर्टेबल महसूस करें.

इसके अलावा अक्षरा ने बताया कि शुरुआत में उनसे डांस के लिए घाघरा-चोली पहनने को कहा गया था, जो कि भोजपुरी कलाकारों के बारे में बनी एक पुरानी सोच पर आधारित था. जब यह सुझाव दिया गया, तो उन्होंने 'मुंह बनाया'. अक्षय ने तुरंत ही बीच में आकर टीम से कहा कि उन्हें वो पहनने दिया जाए, जिसमें वो कंफर्टेबल फील करें.

अक्षरा सिंह ने क्या कुछ बताया?
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, अक्षरा सिंह ने 'घिस घिस घिस' गाने की शूटिंग के दिनों को याद किया. उन्होंने कहा, 'मुझे एक शॉट के लिए घाघरा-चोली पहनने को कहा गया था, क्योंकि लोगों की यह सोच है कि भोजपुरी कलाकार यही पहनते हैं. यह 1947 का जमाना नहीं है कि हम सिर्फ वही पहनेंगे. मैंने इस पर बस मुंह बनाया, जिसे अक्षय सर ने दूर से ही देख लिया. उन्होंने (अक्षय) टीम से कहा, 'इसको छोड़ो, इसे कंफर्टेबल रहने दो ना. इसकी मर्ज़ी पर छोड़ दो और इसका जो मन कर रहा है, इसे वह पहनने दो.' ये बात मेरे दिल को छू गई.

Advertisement

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान अक्षय उनके साथ पूरी तरह से जुड़े रहे और उनसे भोजपुरी के उच्चारण, लहजे और शब्दों के मतलब समझने में मदद मांगी. उनके अनुसार, एक जाने-माने बॉलीवुड एक्टर को भाषा और उनकी विशेषज्ञता के प्रति इतना खुलापन और सम्मान दिखाते देखना अपने आप में एक बहुत ही ख़ास एक्सपीरियंस था. 

कलाकारों की दिखाई दी फौज
बता दें कि वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, दिवंगत पंकज धीर, पुनीत भी हैं. इस्सर, किकू शारदा, फिरोज़ खान, सुदेश बेरी और वृही कोडवारा भी दिखाई देंगे.

फिल्म में लगभग 30 कलाकारों के साथ, वेलकम टू द जंगल को साल के सबसे बड़े कॉमेडी एंटरटेनिंग में से एक के रूप में स्थापित किया जा रहा है. यह फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement