scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

हाथ में गीता, गले में तुलसी माला… कान्स में सिंगर का सनातनी स्टाइल, लूटी महफिल

कौन हैं आरती खेतरपाल जिन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर चलाया वृंदावन का जादू?
  • 1/11

ग्रैमी नॉमिनेटेड सिंगर आरती खेतरपाल इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. वजह बना उनका कान्स रेड कार्पेट लुक, जिसने लोगों का ध्यान ग्लैमर से ज्यादा भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की ओर खींच लिया. कान्स जैसे इंटरनेशनल मंच पर आरती ने सिर्फ फैशन नहीं दिखाया, बल्कि अपनी आस्था और भारतीय परंपरा को भी खास अंदाज में पेश किया.

कौन हैं आरती खेतरपाल जिन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर चलाया वृंदावन का जादू?
  • 2/11

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आरती गोल्डन शेड के बेहद खूबसूरत कस्टम-मेड लहंगे में नजर आईं. इस लहंगे की खास बात थी कि उस पर वृंदावन की सुंदर आकृतियां और धार्मिक कला को बेहद बारीकी से उकेरा गया था. लहंगे में मंदिरों, आध्यात्मिक स्थलों और कृष्ण भक्ति की झलक साफ दिखाई दे रही थी. रेड कार्पेट पर उनका ये देसी और आध्यात्मिक अंदाज लोगों को काफी अलग और यूनिक लगा.

कौन हैं आरती खेतरपाल जिन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर चलाया वृंदावन का जादू?
  • 3/11

आरती ने अपने लुक को सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने गले में तुलसी कंठी माला पहनी हुई थी, जो वैष्णव परंपरा का अहम हिस्सा मानी जाती है. इसके साथ उनके हाथ में छोटा-सा भगवद गीता भी नजर आया. इतना ही नहीं, उन्होंने नाम जप वाली पोटली भी कैरी की हुई थी, जिस पर 'राम' नाम लिखा हुआ दिखाई दे रहा था. 

Advertisement
कौन हैं आरती खेतरपाल जिन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर चलाया वृंदावन का जादू?
  • 4/11

अपने ट्रेडिशनल लुक को आरती ने पोलकी ज्वेलरी से कम्प्लीट किया. उन्होंने भारी पोलकी नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और खूबसूरत ब्रेसलेट पहने थे. रेड लिपस्टिक और खुले बालों के साथ उनका पूरा लुक किसी रॉयल महारानी जैसा लग रहा था.

कौन हैं आरती खेतरपाल जिन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर चलाया वृंदावन का जादू?
  • 5/11

आरती खेतरपाल 2018 में मीका सिंह के गाने समा से चर्चा में आई थीं. ग्लमैर वर्ल्ड को अलविदा कह इसके बाद उन्होंने भक्ति-साधना की ओर रुख किया. वो 3000 से ज्यादा भजन शोज कर चुकी हैं. वृंदावन में रहते हुए आरती ने सिर्फ सोशल मीडिया पर्सनैलिटी के तौर पर पहचान बनाई बल्कि फैशन और एंटरप्रेन्योरशिप की दुनिया में भी जाना-पहचाना नाम हैं. 

कौन हैं आरती खेतरपाल जिन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर चलाया वृंदावन का जादू?
  • 6/11

सोशल मीडिया पर लोग इसे 'फैशन और भक्ति का अनोखा मेल' बता रहे हैं. कई फैशन पेज और फैन क्लब्स ने उनके इस लुक को कान्स के सबसे चर्चित इंडियन लुक्स में से एक बताया. वो भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और वैदिक परंपराओं से जुड़ी बातों को अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उनके देसी अंदाज को काफी पसंद करते हैं.

कौन हैं आरती खेतरपाल जिन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर चलाया वृंदावन का जादू?
  • 7/11

कान्स में अपने इस खास लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए आरती ने एक लंबा और भावुक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा कि कान्स के इतिहास में पहली बार उन्होंने 'सनातन धर्म' को गर्व के साथ रेड कार्पेट पर रिप्रेजेंट किया. उन्होंने इस पल को भगवान कृष्ण, वैष्णव परंपरा, गुरुओं और संतों को समर्पित बताया. उनके पोस्ट में आध्यात्मिक भावनाएं साफ झलक रही थीं.

कौन हैं आरती खेतरपाल जिन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर चलाया वृंदावन का जादू?
  • 8/11

आरती ने अपने पोस्ट में वेद व्यास का भी जिक्र किया और भगवद गीता लिखने के लिए उन्हें धन्यवाद कहा. साथ ही उन्होंने उन पब्लिशिंग हाउस और भारतीय डिजाइनर्स की भी तारीफ की, जो भारतीय संस्कृति और धार्मिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. उनका कहना था कि फैशन सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि अपनी पहचान और विश्वास दिखाने का भी जरिया है.

कौन हैं आरती खेतरपाल जिन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर चलाया वृंदावन का जादू?
  • 9/11

अपने परिवार का जिक्र करते हुए आरती काफी इमोशनल भी नजर आईं. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उन्हें भगवान कृष्ण से प्रेम करना और नाम जप करना सिखाया. वहीं अपने भाई, बहन और पिता को भी उन्होंने इस सफर का सबसे बड़ा सहारा बताया. आरती ने ये भी खुलासा किया कि इस साल कान्स में उनके पिता की फिल्म भी दिखाई जा रही है, जो उनके परिवार के लिए गर्व की बात है.

Advertisement
कौन हैं आरती खेतरपाल जिन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर चलाया वृंदावन का जादू?
  • 10/11

सोशल मीडिया पर आरती खेतरपाल का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने इंटरनेशनल मंच पर भारतीय संस्कृति को अलग पहचान दी. हालांकि आरती के फैंस का कहना है कि उन्होंने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर सनातन धर्म और कृष्ण भक्ति को सम्मान के साथ पेश किया है.

कौन हैं आरती खेतरपाल जिन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर चलाया वृंदावन का जादू?
  • 11/11

(ALL PHOTOS: INSTAGRAM @ aartikhetarpal_)

Advertisement
Advertisement