scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

किसिंग कंट्रोवर्सी से पहली पत्नी के कोर्ट केस तक, उदित नारायण का विवादों से नाता

उदित नारायण
  • 1/9

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण अपने गानों के साथ-साथ कई विवादों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. हाल फिलहाल में उनके नाम से जुड़े कई मामले सामने आए, जिनकी वजह से वो सुर्खियों में रहे.

Photo: Instagram @uditnarayanmusic

रंजना नारायण झा, उदित नारायण
  • 2/9

उदित की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सिंगर पर गंभीर आरोप लगाया. उनका कहना है कि उदित ने सालों पहले बिना बताए उनका गर्भाशय हटवा दिया था. इसका पता उन्हें अब चला जब वो किसी दूसरी बीमारी का इलाज कराने अस्पताल गईं.

Photo: ITG/PTI

उदित नारायण
  • 3/9

रंजना के इस आरोप ने हलचल मचा दी है. हालांकि अभी तक उदित का इस आरोप पर कोई जवाब नहीं आया है. लेकिन इन दावों ने उनकी पुरानी कॉन्ट्रोवर्सीज की चर्चा फिर से छेड़ दी है. आइये आपको बताते हैं कि उदित का नाम कब-कब विवादों में रहा.  

 

Photo: Instagram @uditnarayanmusic

Advertisement
उदित नारायण
  • 4/9

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उदित नारायण स्टेज से एक महिला फैन को लिप किस करते नजर आए थे. उनकी खूब किरकिरी हुई थी. सोशल मीडिया पर इस इंसीडेंट ने सिंगर के बिहेवियर पर एक बड़ी बहस छेड़ दी थी. 
 

Photo: Screengrab/Instagram @uditnarayanmusic

उदित नारायण
  • 5/9

किसिंग इंसीडेंट के बाद एक-एक करके उदित के कई वीडियो सामने आए. जहां वो अपनी फीमेल को-सिंगर्स को भी किस करते दिखे थे. एक अवॉर्ड शो के दौरान उदित नारायण ने सिंगर अल्का याज्ञनिक को भी किस किया था. 

 

Photo: Instagram @uditnarayanmusic/Screengrab

उदित नारायण
  • 6/9

एक रिएलिटी शो में उदित सिंगर श्रेया घोषाल के भी गालों पर  किस करते नजर आए थे. कुछ ने इसे दोस्ताना अंदाज बताया, तो कुछ ने इसे असहज और गैर-जरूरी करार दिया था. हालांकि फीमेल सिंगर्स ने इन पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर ये बातें खूब उछली.

 

Photo: Screengrab

उदित नारायण
  • 7/9

उदित नारायण का जन्म नेपाल में हुआ था. बाद में उन्होंने भारत में अपनी पहचान बनाई. जब उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया, तब कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि नेपाल में जन्मे कलाकार को ये सम्मान क्यों दिया गया.

Photo: PTI

 

उदित नारायण और उनका परिवार
  • 8/9

उदित नारायण की निजी जिंदगी विवादों में घिरी रही है. उन्होंने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी पत्नी दीपा से शादी की थी. कपल का एक बेटा है- आदित्य नारायण. इस वजह से उनका पहली पत्नी रंजना नारायण झा के साथ लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है.

 

Photo: Instagram @uditnarayanmusic

उदित नारायण
  • 9/9

रंजना गुजारा भत्ता और वैवाहिक अधिकारों को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुकी हैं. उदित पर बिना उनकी इजाजत के एक प्रॉपर्टी बेचने का भी इल्जाम लगाया. उनका कहना है कि तमाम कानूनी समझौतों के बावजूद उदित ने उन्हें बेघर किया और मेंटेनेंस की रकम नहीं दी.

 

Photo: Instagram @uditnarayanmusic

Advertisement
Advertisement
Advertisement