इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का शिकार कई एक्ट्रेस हुई हैं. कुछ इस ट्रैक में फंसीं. तो कईयों ने समझदारी दिखाकर खुद को इस दलदल से बाहर किया.
एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने अपने शुरुआती दिनों में कास्टिंग का बुरा एक्सपीरियंस झेला था. इसका किस्सा उन्होंने हॉटरफ्लाई संग बातचीत में सुनाया.
एक्ट्रेस ने कास्टिंग के बुरे एक्सपीरियंस को बताते हुए कहा- एक दफा मुझे सेक्रेटरी ने कहा कि डायरेक्टर ने तुम्हें साड़ी पहनकर बुलाया है.
''मुझे ये बात खटकी. मैंने पूछा क्यों वो तो मुझे कहानी सुनाने वाले हैं, साड़ी क्यों पहननी है. उन्होंने मुझे किसी बिल्डिंग में बुलाया था.''
''वहां उन्होंने झूठा सेटअप लगाया था. एक टेबल-दो कुर्सियां लगी थीं. उन्होंने कहा- अंदर आना पड़ेगा तुम्हें कहानी सुनानी होगी. मुझे लगा अंदर कोई नैरेशन रूम है.''
''उस कमरे में काफी अंधेरा था. वहां एक किचन और पूजा रूम था. जैसे ही नैरेशन रूम के अंदर गई, तो वहां कुछ नहीं था. बस एक बेड लगा हुआ था.''
''मैं ये देखकर शॉक्ड थी. मैं बेहद अनकंफर्टेबल थी. मैंने उनसे कुछ नहीं कहा, बस वहां से निकली. बाद में मैंने देखा वो फिल्म किसी और के साथ पूरी हो गई थी.''
''मुझे बहुत बुरा लगा जिस भी एक्टर ने उस डायरेक्टर संग काम किया था. मुझे लगता है आपको अपनी इंट्यूशन पर भरोसा रखना चाहिए.''
एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने द पैराडाइज, दिल चाहता है, मिशन कश्मीर, प्यार तूने क्या किया, सिंघम, चंदू चैंपियन जैसी फिल्मों में काम किया है.
हिंदी के अलावा वो मराठी फिल्मों में भी दिखी हैं. सोनाली ने टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमाई है. उनकी एक्टिंग को लोगों की वाहवाही मिलती है.
All Photos: Instagram @sonalikul