scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Sonali Bendre Fitness: 18-20 घंटे का उपवास, 51 साल की सोनाली बेंद्रे का फ‍िटनेस सीक्रेट

Sonali bendre fitness
  • 1/10

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे 51 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से लोगों को हैरान करती हैं. उनकी कातिलाना अदाओं के लोग के आज भी घायल हैं. 

Sonali bendre fitness
  • 2/10

लेकिन इस खूबसूरत चेहरे और टोन्ड फिगर को बनाए रखने के लिए सोनाली काफी मेहनत करती हैं. वो आधे ज्यादा दिन भूखी रहती हैं. खाना भी बहुत कम खाती हैं. हाल ही में जब उन्होंने अपनी डाइट और फिटनेस रूटीन का खुलासा किया, जिसे जानकर कई लोग चौंक गए.

Sonali bendre fitness
  • 3/10

सोनाली ने बताया कि वो रोजाना 18 से 20 घंटे तक इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं. यानी दिन का ज्यादातर समय बिना कुछ खाए बिताती हैं और तय समय पर ही खाना खाती हैं.

Advertisement
Sonali bendre fitness
  • 4/10

एक्ट्रेस ने कहा कि वो आमतौर पर दिन में सिर्फ डेढ़ बार खाना खाती हैं. कभी-कभी दो बार भी खा लेती हैं, लेकिन ज्यादातर दिनों में उनका यही रूटीन रहता है. वो प्लेट में कम ही खाना रखती हैं.

Sonali bendre fitness
  • 5/10

सोनाली का कहना है कि उन्हें हर थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाना पसंद नहीं है. वो कम लेकिन सोच-समझकर और संतुलित खाना खाती हैं. उनके मुताबिक, यही तरीका उनके लिए सबसे बेहतर है.

Sonali bendre fitness
  • 6/10

इंटरमिटेंट फास्टिंग में इस बात पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है कि कब खाना है, न कि सिर्फ क्या खाना है. इसमें खाने और फास्टिंग का समय तय होता है, जिसे कई लोग फिटनेस और वजन नियंत्रित रखने के लिए अपनाते हैं.

Sonali bendre fitness
  • 7/10

सोनाली बेंद्रे का मानना है कि हर किसी की बॉडी अलग होती है. इसलिए वही डाइट अपनानी चाहिए जो आपके शरीर और लाइफस्टाइल के लिए सही हो. 51 की उम्र में भी उनकी फिटनेस और एनर्जी फैंस के लिए प्रेरणा बनी हुई है.

Sonali bendre fitness
  • 8/10

सोनाली कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी लड़ाई लड़ चुकी हैं. उनको 2018 में स्टेज 4 मेटास्टैटिक कैंसर हुआ था. न्यूयॉर्क में लंबे इलाज और कीमोथेरेपी के बाद उन्हें इससे मुक्ति मिली थी.

Sonali bendre fitness
  • 9/10

बावजूद इसके सोनाली ने धांसू कमबैक किया. वो ओटीटी और टीवी शोज के जरिए इंडस्ट्री में आज भी एक्टिव हैं. 

Advertisement
Sonali bendre fitness
  • 10/10

Photos: Instagram @iamsonalibendre

Advertisement
Advertisement