scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

सिंगर कैलाश खेर ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, डांस कर सुनाया बम लहरी भजन

Kailash Kher Premanand Maharaj
  • 1/9

वृंदावन वाले संत प्रेमानंद महाराज के प्रति लोगों की आस्था का आलम यह है कि उनके दर्शन के लिए आम आदमी से लेकर देश की दिग्गज हस्तियां तक खिंची चली आती हैं. इसी कड़ी में मशहूर सूफी गायक कैलाश खेर भी शुक्रवार की सुबह अपने परिवार के साथ महाराज के आश्रम पहुंचे. 
(Photo: YT/Bhajan Marg)

Kailash Kher Premanand Maharaj
  • 2/9

भक्ति के इस संगम में कैलाश खेर ने न केवल महाराज का आशीर्वाद लिया, बल्कि अपनी जादुई आवाज से पूरे माहौल को शिव और मीरा के रंग में रंग दिया. भजनों को सुन महाराज भी कैलाश खेर की तारीफ किए बिना नहीं रह सके. (Photo: YT/Bhajan Marg)

Kailash Kher Premanand Maharaj
  • 3/9

कैलाश खेर इन दिनों अपने परिवार के साथ दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर हैं. इसी यात्रा के दौरान शुक्रवार सुबह वह रमणरेती स्थित 'श्रीहित राधाकेलि कुंज' पहुंचे.  (Photo: YT/Bhajan Marg)

Advertisement
Kailash Kher Premanand Maharaj
  • 4/9

वहां उन्होंने सबसे पहले संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और आदरपूर्वक उन्हें मोर पंखी माला पहनाकर उनका अभिवादन किया. आश्रम में जब कैलाश खेर ने गाना शुरू किया, तो वहां मौजूद हर शख्स मंत्रमुग्ध हो गया.
(Photo: YT/Bhajan Marg)

Kailash Kher Premanand Maharaj
  • 5/9

महाराज के दरबार में कैलाश खेर पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबे नजर आए. उन्होंने भगवान शिव को समर्पित भजनों के साथ-साथ मीराबाई के प्रसिद्ध भजन 'पांच बरस की मीरा लाडली' की बेहद खूबसूरत प्रस्तुति दी. (Photo: YT/Bhajan Marg) 
 

Kailash Kher Premanand Maharaj
  • 6/9

भजन गाते समय कैलाश खेर इतने भावुक और आनंदित हो गए कि वह अपनी जगह पर खड़े होकर नृत्य करने लगे.  (Photo: YT/Bhajan Marg)

Kailash Kher Premanand Maharaj
  • 7/9

कैलाश खेर की मधुर आवाज और उनके भजनों का महाराज पर गहरा असर दिखा. भजनों को सुनकर संत प्रेमानंद काफी प्रसन्न हुए और उन्होंने गायक की आवाज और उनकी कला की जमकर तारीफ की. मीरा का भजन सुन उनकी आंखें भी नम हो गई. 
(Photo: YT/Bhajan Marg)
 

Kailash Kher Premanand Maharaj
  • 8/9

इस मुलाकात और भजन संध्या के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग कैलाश खेर की सादगी और महाराज के प्रति उनकी श्रद्धा की खूब सराहना कर रहे हैं.  (Photo: YT/Bhajan Marg)
 

Kailash Kher Premanand Maharaj
  • 9/9

गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज के दरबार में अक्सर फिल्मी सितारे, क्रिकेटर और बड़े राजनेता हाजिरी लगाते रहते हैं, लेकिन कैलाश खेर की यह संगीतमय भेंट लोगों के बीच विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है.
(Photo: YT/Bhajan Marg)

Advertisement
Advertisement
Advertisement