scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

शाहरुख से भी अमीर है उनकी ये हीरोइन, एक ही मूवी के बाद छोड़ दिया था शोबिज

गायत्री जोशी
  • 1/8

हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2026 में भारत के कुछ सबसे अमीर लोगों की संपत्ति का खुलासा हुआ है. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान 10,000 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ भारत के सबसे अमीर एक्टर हैं, लेकिन उनकी एक को-एक्टर की नेट वर्थ उनसे भी ज्यादा है. 

गायत्री जोशी
  • 2/8

शाहरुख संग फिल्म ‘स्वदेश’ में काम कर चुकीं गायत्री जोशी की शादी रियल एस्टेट बिजनेस विकास ओबेरॉय से हुई है. इस साल की लिस्ट के मुताबिक, विकास की नेट वर्थ 48,100 करोड़ रुपये दर्ज की गई है और वो भारत के 59वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. 
 

गायत्री जोशी
  • 3/8

कमाल की बात ये है कि विकास पिछले साल भी इसी लिस्ट में थे. तब उनकी संपत्ति 42,960 करोड़ रुपये बताई गई थी. आज उनकी नेट वर्थ  48,100 हो चुकी है और वो भारत के अमीर लोगों में शुमार हैं. 

Advertisement
गायत्री जोशी
  • 4/8

गायत्री की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो 1990 में उन्होंने चैनल वी संग बतौर वीजे अपने करियर की शुरुआत की. अगले साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल में हिस्सा लिया और फिर मिस इंटरनेशनल 2000 में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

गायत्री जोशी
  • 5/8

गायत्री को बड़ा ब्रेक 2004 में मिला, जब उन्हें आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘स्वदेश’ में शाहरुख खान के साथ लीड रोल मिला. 2005 में वो विकास से शादी करके सेटल हो गईं. 

गायत्री जोशी
  • 6/8

2014 में इकोनॉमिक संग बातचीत में विकास ने कहा था कि वो गायत्री को शादी से पहले जानते थे. दोनों दोस्त थे और हमारा बार-बार मिलना होता रहता था. इस दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें गायत्री के साथ जिंदगी बितानी है.

गायत्री जोशी
  • 7/8

शादी के बाद गायत्री ने शोबिज छोड़ दिया और पति के साथ उनके काम में हाथ बंटाने लगीं. बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा था कि स्वदेश के बाद वो अपने रोल को लेकर सेलेक्टिव हो गई थीं. 

गायत्री जोशी
  • 8/8

8. एक्ट्रेस ने कहा कि जब वो विकास से मिलीं, तो उन्हें एहसास कि वो यही करना चाहती हैं. इसलिए उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर पूरी तरह पति के साथ काम पर फोकस किया.

All Photos: Social Media

Advertisement
Advertisement