scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

संन्यासी बनीं ममता कुलकर्णी का ग्लैमर की दुनिया में कमबैक? भारती सिंह के शो में ली एंट्री

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 
  • 1/8

90 के दशक में अपनी ग्लैमरस अदाओं से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने पिछले साल महाकुंभ में संन्यास लिया था. अब लंबे समय तक चकाचौंध से दूर रहने के बाद, अब उन्हें टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर देखा गया है. (Photo: PTI)

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 
  • 2/8

कभी बॉलीवुड की 'बोल्ड' एक्ट्रेस मानी जाने वाली ममता का यह अंदाज हर किसी को हैरान कर रहा है, क्योंकि वे अब पूरी तरह आध्यात्म के रंग में रंगी नजर आ रही हैं. भारती सिंह द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में ममता की मौजूदगी ने उनके फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है. (Photo: Yogen Shah)

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 
  • 3/8

हाल ही में जब ममता को 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर देखा गया, तो उनका लुक काफी बदला हुआ था. हालांकि, इस बार वे पारंपरिक साध्वी वाले कपड़ों में नहीं थीं, लेकिन उनके पहनावे में उनकी धार्मिक निष्ठा साफ झलक रही थी. (Photo: Yogen Shah)

Advertisement
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 
  • 4/8

उन्होंने सिंदूरी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी और उनके माथे पर लगा 'त्रिपुंड' इस बात का गवाह था कि वे आज भी आध्यात्म की राह पर ही चल रही हैं. (Photo: Yogen Shah)

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 
  • 5/8

इस शो में टीवी के कई मशहूर सितारे अपनी कुकिंग और कॉमेडी का तड़का लगाते हैं, और ऐसे में ममता की मौजूदगी ने माहौल को और भी दिलचस्प बना दिया. (Photo: Yogen Shah)

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 
  • 6/8

90 के दशक की इस हिट एक्ट्रेस ने जिस तरह खुद को पूरी तरह बदल लिया है, वह वाकई हैरान करने वाला है. बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह साधना में झोंक दिया था. (Photo: Yogen Shah)

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 
  • 7/8

अब टीवी शो के सेट पर उनकी ये झलक यह दिखाती है कि भले ही वे अब फिल्मों का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अपनी शर्तों पर और एक नई पहचान के साथ वे फिर से दुनिया के सामने आ रही हैं. (Photo: Yogen Shah)

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 
  • 8/8

एक्ट्रेस ने  फिल्म'करण-अर्जुन', 'तिरंगा', 'क्रांतिवीर', 'बाजी', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' और 'चाइना गेट' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है.  (Photo: Screengrab)
 

Advertisement
Advertisement