scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

मुंबई छोड़ गोवा में बसीं समीरा रेड्डी, 4 हजार स्क्वायर फीट में बनाया आलीशान घर, गार्डन में लगा नारियल

समीरा हाउस
  • 1/17

बॉलीवुड डीवा समीरा रेड्डी एक्टिंग से दूर अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं. ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा होने के बावजूद वो सादगी भरा जीवन जी रही हैं.
 

समीरा हाउस
  • 2/17

समीरा अब मुंबई में नहीं रहती हैं. उन्होंने गोवा में अपना खूबसूरत आशियाना बना लिया है. अर्चना पूरन सिंह अपने पति और बेटों के साथ समीरा से मिलने उनके घर पहुंचीं. 
 

समीरा हाउस
  • 3/17

समीरा और अर्चना ने दे दना दन फिल्म में साथ काम किया था. फिल्म से ही दोनों का बॉन्ड बना, जो आज तक कायम है. 
 

Advertisement
समीरा हाउस
  • 4/17

 एक्ट्रेस ने अर्चना और उनकी फैमिली का शानदार स्वागत किया. दोनों सालों बाद मिली थीं, लेकिन उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल महसूस नहीं हुआ कि वो लंबे समय बाद मिल रही हैं. 
 

समीरा हाउस
  • 5/17

समीरा ने बताया कि वो गोवा 10 दिनों के लिए आई थीं, लेकिन फिर कभी वापस नहीं गईं. उन्होंने मुंबई छोड़कर गोवा में बसने का मन बना लिया. 
 

समीरा हाउस
  • 6/17

एक्ट्रेस ने कहा कि गोवा ने उन्हें जमीन से जुड़े रहना सिखाया. वो कहती हैं कि एक एक्ट्रेस के तौर पर हमारे कितने नाटक होते थे. लेकिन अब आप मुझे बोलो मैं झाड़ू पोछा सब कर लूंगी. आपको खाना भी खिला दूंगी.
 

समीरा हाउस
  • 7/17

 परमीत सेठी ने उनसे पूछा कि ये वही घर है जहां आप पहले रेंट पर रहती थीं. एक्ट्रेस ने कहा कि हां मैं यहां किराए पर रहती थी. 
 

समीरा हाउस
  • 8/17

मेरे हसबैंड ने मुझसे कहा कि मैंने बहुत अच्छी जगह देखी है. पांच साल पहले यहां कोई नहीं रहता था. ये पूरा एरिया झाड़ था. मैंने कहा कि ये क्या है. मैं शहर से हूं.
 

समीरा हाउस
  • 9/17

समीरा कहती हैं कि पहले ही दिन हमने यहां सांप देख लिया, तो मैंने कहा कि मैं यहां नहीं रह सकती. फिर मैं ही थी जिसने अपने पति को ये घर खरीदने के लिए मनाया. 

Advertisement
समीरा हाउस
  • 10/17

बातचीत के बाद एक्ट्रेस ने अर्चना को अपना होम टूर कराया. समीरा का घर बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में बना है. सेलिब्रिटी होने के बावजूद उन्होंने घर को बहुत नॉर्मल रखा. घर में थोड़ा साफ भी था और मैसी भी, जिसे देखकर अर्चना इंप्रेस हो गईं.
 

समीरा हाउस
  • 11/17

 समीरा का लिविंग रूम बहुत बड़ा और ओपन है, जहां से बाहर का खूबसूरत व्यू देखा जा सकता है. लिविंग रूम की थीम व्हाइट है, इसलिए वहां बैठेते ही सुकून मिलता है. 
 

समीरा हाउस
  • 12/17

एक्ट्रेस ने अपने बेटे के लिए एक प्ले रूम बनाया हुआ है. प्ले रूम में भी बड़ी-बड़ी ग्लास विंडो हैं, जहां से बाहर का खूबसूरत नजारा दिखता है. 
 

समीरा हाउस
  • 13/17

समीरा का मास्टर रूम भी काफी बड़ा और नेचर के करीब दिखता है. मास्टर रूम में उन्होंने पर्दे नहीं लगाए हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि वो बाहर का व्यू एंजॉय करती हैं. इसलिए उन्हें पर्दे पसंद नहीं हैं. उनके रूम में टीवी भी नहीं है. 

समीरा हाउस
  • 14/17

एक्ट्रेस ने बेटे के लिए खास रूम बनाया हुआ है. जहां उसकी बुक्स, कार कलेक्शन और ट्रॉफी रखी हुई हैं. 
 

समीरा हाउस
  • 15/17

समीरा का वॉशरूम भी काफी क्लीन और रॉयल है, जिसे देखकर अर्चना खुश हो गईं. वॉशरूम के दूसरे हिस्से में उन्होंने अपना ब्यूटी का सारा सामान रखा हुआ था. 
 

Advertisement
समीरा हाउस
  • 16/17

एक्ट्रेस का टेरेस इतना शानदार और बड़ा है कि देखकर मजा आ गया. उन्होंने बताया कि घर 4 हजार स्क्वायर फीट में बना हुआ है. 
 

समीरा हाउस
  • 17/17

समीरा के गार्डन में नारियल, केला, एवोकाडो, चीकू जैसे तमाम फलों के पेड़ हैं. वो रोज फ्रेश नारियल का पानी पीती हैं और फल खाती हैं. 

All Photos: YT Screengrab 
 

Advertisement
Advertisement