scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

पुष्पक विमान...तलवार चलातीं साई पल्लवी, रणबीर की रामायण का 'बाहुबली' कनेक्शन!

Baahubali x Ramayana
  • 1/15

नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' के नए सीन के सामने आते ही दर्शकों ने इसकी तुलना भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली' से करनी शुरू कर दी है. दोनों ही फिल्में अपने विशाल स्केल, भव्य सेट्स और भारी-भरकम विजुअल इफेक्ट्स के लिए जानी जाती हैं, लेकिन जब आप इन तस्वीरों को ध्यान से देखते हैं, तो तकनीक और मेकिंग के स्तर पर कई बड़े अंतर और कुछ दिलचस्प समानताएं साफ नजर आती हैं, जो कि मजेदार हैं. (Photo: Sony Pictures Entertainment)
 

baahubali x ramayana
  • 2/15

जहां एक तरफ एसएस राजामौली की 'बाहुबली' में असली लोकेशंस और रियल ग्राउंड वर्क का जादू साफ झलकता था, वहीं 'रामायण' आधुनिक CGI और आर्टिफिशियल विजुअल्स पर ज्यादा निर्भर दिखती है. आइए समझते हैं तस्वीरों के जरिए कि दोनों फिल्मों के सीन्स, विजुअल्स और रियल वर्सेस अनरियल एलिमेंट्स में क्या अंतर है. (Photo: Dharma Productions)
 

baahubali x ramayana
  • 3/15

इन तस्वीरों का सबसे बड़ा और साफ अंतर भीड़ यानी क्राउड सीन्स में दिखता है. 'बाहुबली' में राजामौली ने असल जूनियर आर्टिस्ट्स और भीड़ का इस्तेमाल किया था. हर इंसान का चेहरा, कपड़े और एक्सप्रेशन्स अलग नजर आते हैं, जिससे सीन में एक असली जान महसूस होती है. इसके ठीक उलट, 'रामायण' के क्राउड सीन को देखने पर साफ पता चलता है कि यह CGI और VFX से तैयार किया गया एक जैसा (क्लोन) पैटर्न है.  ऊपर से देखने पर यह इंसानों का हुजूम कम और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर द्वारा बनाया गया आर्टिफिशियल पैटर्न ज्यादा महसूस होता है.  (Photo: Dharma Productions/Sony Pictures Entertainment)

Advertisement
Baahubali x ramayana
  • 4/15

झरने के पास खड़े किरदारों के सीन्स की तुलना करें तो दोनों में रियलिज्म का बड़ा फर्क दिखता है. 'बाहुबली' में प्रभास जब झरने के पानी के बीच छलांग लगाते हैं, तो पानी की बूंदें, उसकी रफ्तार और आसपास की चट्टानें पूरी तरह से नेचुरल और रॉ नजर आती हैं. 
 (Photo: Dharma Productions)

Baahubali x ramayana
  • 5/15

वहीं 'रामायण' में रणबीर कपूर का झरने के सामने प्रार्थना करने वाला दृश्य बेशक दिखने में खूबसूरत और शांत है, लेकिन बैकग्राउंड का वाटरफॉल काफी हद तक ग्रीन स्क्रीन या डिजिटल बैकड्रॉप जैसा महसूस होता है. उसमें कुदरती पानी की वो गहराई और असली टेक्सचर गायब है जो आंखों को पूरी तरह वास्तविक लगे. (Photo: Sony Pictures Entertainment)

Ramayana
  • 6/15

महिलाओं के एक्शन सीन्स में दोनों फिल्मों के बीच एक खूबसूरत समानता और रियलिज्म का संतुलन दिखता है. 'बाहुबली' में अनुष्का शेट्टी (देवसेना) की तलवारबाजी का स्टाइल बेहद आक्रामक, गतिशील और ग्राउंडेड था, जहां मिट्टी उड़ती और दुश्मन गिरते नजर आते हैं. (Photo: Dharma Productions)

Ramayana
  • 7/15

वहीं 'रामायण' में साई पल्लवी को हाथ में ढाल और तलवार लिए दिखाया गया है. हालांकि साई पल्लवी का लुक और पोज काफी प्रभावी है, लेकिन बैकग्राउंड के पिलर्स और स्ट्रक्चर इतने साफ और पॉलिश हैं कि वहां असली सेट के बजाय 3D मॉडल का असर ज्यादा दिखाई देता है.  (Photo: Sony Pictures Entertainment)

Baahubali x ramayana
  • 8/15

'बाहुबली' में हमने देखा था कि कैसे एक भव्य हंस (मराल) के आकार के जहाज को हवा में उड़ते हुए दिखाया गया था. ठीक उसी तर्ज पर 'रामायण' में पुष्पक विमान या दिव्य रथ की जो झलक दिखी है.  (Photo: Dharma Productions)

ramayana
  • 9/15

हालांकि डिजाइन के मामले में 'रामायण' का पुष्पक विमान ज्यादा ग्लॉसी और मॉडर्न नजर आता है, लेकिन कॉन्सेप्ट के लिहाज से यह 'बाहुबली' के उड़ते जहाज की याद जरूर दिलाता है.  (Photo: Sony Pictures Entertainment)

Advertisement
ramayana
  • 10/15

युद्ध के दृश्यों में भी दोनों फिल्मों का अप्रोच काफी अलग है. 'बाहुबली' में कालकेय युद्ध या महिष्मती के मैदान का सीन धूल, मिट्टी और असल सैनिकों के साथ ज्यादा जमीनी लगता है. उसमें जंग का वो असर दिखता है जो एक असली मैदान में होता है. दूसरी ओर, 'रामायण' का युद्ध क्षेत्र बहुत ज्यादा डार्क, सिनेमैटिक और विजुअल इफेक्ट्स से भरा हुआ है. 

(Photo: Dharma Productions/Sony Pictures Entertainment)

Baahubali
  • 11/15

'बाहुबली' की तस्वीर में प्रभास को एक विशाल युद्ध-हाथी की सूंड पर पैर रखकर चढ़ते दिखाया गया है. इस सीन की सबसे बड़ी खासियत इसका रॉ और रियल टेक्सचर है. जैसे यह सीन किसी असली हाथी के साथ सेट पर शूट करके उस पर VFX का टच दिया गया है, जिससे यह दृश्य दर्शकों को पूरी तरह रियल लगता है. (Photo: Dharma Productions)
 

Ramayana
  • 12/15

वहीं दूसरी तरफ, 'रामायण' की तस्वीर में देवराज इंद्र के पौराणिक सफेद हाथी 'ऐरावत' को बर्फ से ढके बादलों और पहाड़ों के बीच उड़ते हुए दिखाया गया है. हालांकि, विजुअल के लिहाज से यह साफ तौर पर CGI और 3D एनीमेशन से गढ़ी गई एक फेंटेसी दुनिया का हिस्सा लगता है. हालांकि रियलिटी से काफी दूर.  (Photo: Sony Pictures Entertainment)

Ramayana
  • 13/15

'रामायण' के सेट्स में भव्यता का स्तर बहुत ऊंचा है, लेकिन यहां 3D मॉडलिंग और CGI का असर बहुत हावी दिखता है. दीवारों में कोई प्राचीनता का वो पुरानापन नजर नहीं आता.
 (Photo: Sony Pictures Entertainment)

baahubali
  • 14/15

दूसरी तरफ 'बाहुबली' में दिखाए गए महिष्मती साम्राज्य के सेट की सबसे खास बात यह थी कि उसमें असल सेट और VFX का बेहतरीन संतुलन था. रामोजी फिल्म सिटी में विशालकाय खंभे, सिंह-द्वार और प्रांगण वाकई बनाए गए थे. जो असल लगते थे.  (Photo: Dharma Productions)

Ramayana
  • 15/15

'बाहुबली' में भल्लालदेव का रथ पूरी तरह से युद्ध के मैदान में तबाही मचाने के लिए बनाया गया एक घातक हथियार लगता है. इस रथ के आगे घूमती हुई कटारें और पहियों पर लगे धारदार ब्लेड इसके आक्रामक रूप को दर्शाते हैं. वहीं दूसरी ओर, 'रामायण' में दिखाया गया पुष्पक विमान के घूमते पंख भी युद्ध के हथियार की तरह ही दिखाई पड़ता है. हालांकि देखना होगा कि इसकी पंखुड़ियां कितनी खतरनाक होती है.

मिलाजुला कर लोगों ट्रेलर पसंद आ रहा है लेकिन इन मजेदार कम्पैरिजन्स ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया है.

(Photo: Dharma Productions/Sony Pictures Entertainment)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement