scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'रामायण' के इवेंट में दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर, लगाया जय श्री राम का नारा, PHOTOS

Ramayana MrBeast Photos
  • 1/8

दुनिया के सबसे अमीर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट  इन दिनों भारत में हैं. इस समय वो नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा बनने इंडिया आए हैं. (Photo: vinod Singh)
 

Ramayana MrBeast Photos
  • 2/8

इस इवेंट में यूट्यूबर के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, नमित मल्होत्रा ​​और नितेश तिवारी भी शामिल हुए.

 (Photo: vinod Singh)
 

Ramayana MrBeast Photos
  • 3/8

इस इवेंट में जहां रणबीर कपूर और रवि दुबे ने मैचिंग एथनिक कपड़े पहनकर शानदार लुक दिखाया, वहीं साई ने एक चमकदार टिश्यू सिल्क साड़ी चुनी, जिसमें पुराने जमाने की कारीगरी और सादगी भरी खूबसूरती का बेहतरीन मेल दिखा.  (Photo: vinod Singh)

Advertisement
Ramayana MrBeast Photos
  • 4/8

ये तीनों एक्टर्स प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए, और साथ ही YouTube स्टार मिस्टरबीस्ट भी 'रामायण' के प्रमोशन से जुड़ी बातचीत में शामिल हुए. हालांकि यश ने इस इवेंट से दूरी बनाई.  (Photo: vinod Singh)

Ramayana MrBeast Photos
  • 5/8

इवेंट के दौरान, एक पैपराज़ी ने चिल्लाकर कहा, 'जय श्री राम, मिस्टरबीस्ट.' यूट्यूबर को समझ नहीं आया कि क्या जवाब दें. इसलिए, रणबीर ने मिस्टरबीस्ट से 'जय श्री राम' कहकर जवाब देने को कहा. यूट्यूबर ने तुरंत एक्टर की बात मान ली.
  (Photo: vinod Singh)

Ramayana MrBeast Photos
  • 6/8

बाद में, रणबीर को मिस्टरबीस्ट को भगवान राम के बारे में बताते हुए देखा गया. एक्टर कहते हैं, "उनका जन्म एक राजकुमार के तौर पर हुआ था और उनके पास सब कुछ था. लेकिन, उन्होंने अपने पिता का वादा पूरा करने और अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए सब कुछ त्याग दिया.'  (Photo: vinod Singh)

Ramayana MrBeast Photos
  • 7/8

इस इवेंट में कास्ट और क्रिएटिव टीम के MrBeast के साथ आने से यह साफ हो गया कि मेकर्स 'रामायण' को एक ग्लोबल सिनेमाई अनुभव के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं.  (Photo: vinod Singh)

Ramayana MrBeast Photos
  • 8/8

रामायण निस्संदेह इस साल की सबसे मचअवेटेड वाली फिल्मों में से एक है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर बड़े पर्दे पर आएगा. वहीं, दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होगा.  (Photo: vinod Singh)

Advertisement
Advertisement