रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे स्टारर फिल्म रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को फैन्स और क्रिटिक्स बेशुमार प्यार मिल रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर एक नहीं, बल्कि डबल रोल में नजर आए. उन्होंने प्रभु श्रीराम और भगवान परशुराम दोनों की भूमिका निभाई.
फिल्म के सीन में प्रभु राम और परशुराम दोनों को साथ दिखाया गया है. अब सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है कि रणबीर एक ही समय में दो रोल-रोल में नजर आए. बता दें कि जब ऐसे हालातों में मेकर्स बॉडी डबल की मदद लेते हैं.
रामायण में रणबीर कपूर के बॉडी डबल का रोल अभय अरोड़ा ने निभाया है. वैसे हो सकता है कि आप में से कई लोग अभय का नाम पहली बार सुन रहे हों, लेकिन आप इन्हें बड़े पर्दे पर पहले भी देख चुके हैं.
अगर अभय का रोल याद नहीं आ रहा है, तो हम याद दिला देते हैं. अभय अरोड़ा सिर्फ बॉडी डबल नहीं हैं. वो एक अभिनेता के रूप में भी मनोरंजन जगत में अपनी जगह बना रहे हैं.
रामायण से पहले उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ में भी काम किया है और इस फ्रेंचाइजी से उन्हें काफी पहचान मिली. एक्टिंग के अलावा वो क्रिकेट के शौकीन भी हैं और खेल के प्रति उनका जुनून उनकी फिटनेस में भी झलकता है.
अभय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फिल्म प्रोजेक्ट्स या जिम में वर्कआउट करते हुए फोटोज-वीडियोज शेयर किया करते हैं.
रणबीर कपूर जैसे बड़े स्टार की फिल्म में बॉडी डबल बनना किसी भी नए कलाकार के लिए एक बड़ा अवसर होता है. ऐसे प्रोजेक्ट्स न केवल उनके टैलेंट को परखते हैं, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री में बड़े निर्माताओं और निर्देशकों के संपर्क में भी लाते हैं.
अभय अरोड़ा का छोटा सा सफर दिखाता है कि बॉलीवुड में सफलता के लिए हमेशा लीड रोल जरूरी नहीं होता. पर्दे के पीछे की मेहनत भी पहचान दिला सकती है.