scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

62 की उम्र में ग्लैमरस हुईं मंदाकिनी, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान, बोले- मार डाला

actress mandakini new haircut
  • 1/8

पिछले लगभग 30 सालों से फिल्मी चकाचौंध और एक्टिंग की दुनिया से पूरी तरह दूरी बना चुकीं'राम तेरी गंगा मैली'  फेम मंदाकिनी एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं. इसकी वजह है उनका बदला हुआ लेटेस्ट लुक, जो इस समय सोशल मी(Photo: Instagram/mandakiniofficial)डिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

actress mandakini new haircut
  • 2/8

 62 साल की उम्र में भी उनका ये नया मेकओवर और गजब का कॉन्फिडेंस फैंस को इस कदर दीवाना बना रहा है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. (Photo: Instagram/mandakiniofficial)

actress mandakini new haircut
  • 3/8

दरअसल, मंदाकिनी अपनी बेटी के साथ एक सैलून पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपना पूरा लुक ही चेंज करवा लिया. उन्होंने न सिर्फ अपने बाल कटवाकर एक बेहद मॉडर्न और नया हेयरस्टाइल अपनाया, बल्कि अपने बालों को एक नया डाई कलर भी दिया.   

(Photo: Instagram/mandakiniofficial)

Advertisement
actress mandakini new haircut
  • 4/8

मंदाकिनी ने जब अपने इस नए लुक वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला, तो उसके बैकग्राउंड में उनकी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' का एवरग्रीन गाना 'सुन साहिबा सुन'बज रहा था. इस गाने ने वीडियो में ऐसा जादू बिखेरा कि देखने वाले पुरानी यादों में खो गए और इस उम्र में भी उनके इस अंदाज को देख फैंस दिल हार बैठे.

(Photo: Instagram/mandakiniofficial)

actress mandakini new haircut
  • 5/8

मंदाकिनी का यह बदला हुआ अंदाज सामने आते ही उनके चाहने वालों ने कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए. एक फैन ने लिखा, 'आप आज भी उतनी ही खूबसूरत लग रही हैं, जितनी पहले थीं.' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'यह नया हेयरकट आप पर बहुत ज्यादा सूट कर रहा है.'  वहीं कुछ यूजर्स को तो दाउद इब्राहिम भी याद आ गया. (Photo: Instagram/mandakiniofficial)

actress mandakini new haircut
  • 6/8

1980 के दशक में मंदाकिनी की लोकप्रियता अपने चरम (पीक) पर हुआ करती थी. दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और 'राम तेरी गंगा मैली' के जरिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा ब्रेक दिया था. इस फिल्म की ऐतिहासिक सफलता ने मंदाकिनी को रातों-रात बॉलीवुड की टॉप और लीडिंग एक्ट्रेसेस की कतार में लाकर खड़ा कर दिया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. (Photo: Instagram/mandakiniofficial)

actress mandakini new haircut
  • 7/8

मंदाकिनी ने भले ही पिछले तीन दशकों से एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया हो और वह फिल्मों में नजर न आती हों, लेकिन वह अपने फैंस से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. (Photo: Instagram/mandakiniofficial)

Actress mandakini new haircut
  • 8/8

वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती हैं. यही वजह है कि सालों बाद भी उनके प्रति फैंस की दीवानगी कम नहीं हुई है और उनका यह नया लुक इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. (Photo: Instagram/mandakiniofficial)

Advertisement
Advertisement