scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

हेलिकॉप्टर से एंट्री, 100 एकड़ का फार्म हाउस, कभी काम को तरसा ये 'विलेन', जीता है रॉयल लाइफ

रजत बेदी का फार्म हाउस
  • 1/9

बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं. लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने आर्यन खान की सीरीद द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से शुरुआत की. रजत भले ही बीच में इंडस्ट्री से दूर थे, उनके पास काम नहीं था लेकिन वो आलीशान जिंदगी जीते हैं.

रजत बेदी का फार्म हाउस
  • 2/9

हाल ही में राजत ने मुंबई के पास खोपोली में अपने 100 एकड़ के बड़े फार्महाउस की झलक दिखाई. ये प्रॉपर्टी इतनी लैविश और ग्रैंड है कि रजत खुद वहां हेलिकॉप्टर से पहुंचे. उन्होंने बताया- जब भी हम यहां आते हैं, ज्यादातर चॉपर से ही उतरते हैं.

रजत बेदी का फार्म हाउस
  • 3/9

फार्महाउस पर उन्होंने अपने शुतुरमुर्ग दिखाए. पिंकविला से उन्होंने कहा- यहां हमारे पास पांच-छह शुतुरमुर्ग हैं, जिन्हें हम खासतौर पर चेन्नई से लाए हैं. मजाक में उन्होंने कहा- आप इनके ऊपर लिख भी सकते हैं. कभी-कभी ये थोड़ा गुस्से वाले हो जाते हैं, लेकिन लोग इनकी सवारी भी कर सकते हैं.

Advertisement
रजत बेदी का फार्म हाउस
  • 4/9

रजत ने वहां लगे खजूर और दूसरे फलों के पेड़ भी दिखाए. उन्होंने बताया- यहां बहुत सारे बेरी फ्रूट्स हैं, आम भी हैं, और ये खजूर के पेड़ हैं. जब ये पकते हैं तो बहुत सुंदर लगते हैं. 

रजत बेदी का फार्म हाउस
  • 5/9

फार्म में टेनिस कोर्ट और बास्केटबॉल कोर्ट भी है. बास्केटबॉल के बारे में उन्होंने बताया कि इसी वजह से उन्हें 'कोई मिल गया' फिल्म मिली थी. मैं बहुत अच्छा बास्केटबॉल खिलाड़ी हूं. राकेश रोशन ने मुझसे पूछा था- बेटा, बास्केटबॉल खेलना आता है? मैंने कहा, ‘सर, मैं टॉप प्लेयर्स में हूं.' और वहीं बात पक्की हो गई.

रजत बेदी का फार्म हाउस
  • 6/9

वहां छोटे-छोटे पोनी (बच्चे घोड़े) और बड़े स्टैलियन भी हैं. यहां तक कि एक रथ भी है, जिसमें घोड़ों को जोड़कर पूरे फार्म का चक्कर लगाया जा सकता है.

रजत बेदी का फार्म हाउस
  • 7/9

फार्म में कई तरह के पक्षी और खरगोश भी हैं. बच्चों के लिए पेड़ों के बीच एक प्यारा सा ट्री हाउस भी बनाया गया है. रजत ने कहा- अगर आप सच में पेड़ों के बीच रहना चाहते हैं, तो हमने इसे बहुत प्यार से बनाया है.

रजत बेदी का फार्म हाउस
  • 8/9

जहां आज रजत का करियर फिर से ऊंचाई पर है, वहीं पिछले 20 साल उनके लिए आसान नहीं थे. वो बता चुके हैं कि- इमोशनल और पैसों की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. 

रजत बेदी का फार्म हाउस
  • 9/9

रजत कहते हैं- मैं कई हिट फिल्मों में था, लेकिन मुझे कभी उसका पूरा फायदा नहीं मिला. दूसरे लोग क्रेडिट ले जाते थे. मुझे जितना पैसा मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिला. प्रोड्यूसर समय पर पेमेंट नहीं करते थे. नाम और पहचान तो मिल रही थी, लेकिन पैसे नहीं.

 

(All Photos: YT Screengrab)

Advertisement
Advertisement
Advertisement