scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

लेस्बियन बन किया इंटीमेट सीन-8 साल बड़े एक्टर से रचाई शादी, नाराज हुए एक्ट्रेस के पेरेंट्स?

Priya Bapat parents reaction on intimate lesbian scene
  • 1/9

प्रिया बापट हिंदी के साथ मराठी सिनेमा की भी फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्होंने सिटी ऑफ ड्रिम्स में एक लेस्बियन नेता का किरदार निभाया था. एक्ट्रेस का इंटीमेट सीन खूब वायरल हुआ था. 

Priya Bapat parents reaction on intimate lesbian scene
  • 2/9

प्रिया ने बताया कि इस पर उनके पेरेंट्स का कैसा रिएक्शन था. साथ ही एक्ट्रेस ने बतााया कि उनके माता-पिता ने अपने से 8 साल बडे़ पति उमेश कामत से शादी करने पर भी क्या कहा था.

Priya Bapat parents reaction on intimate lesbian scene
  • 3/9

फिल्म फेयर से बातचीत में प्रिया ने कहा कि- जिस दिन मेरी शादी हुई, उससे एक रात पहले मेरी मां मेरे पास आईं और कहा कि- हमें पता है कि ये लव मैरिज है, वो तुमसे 8 साल बड़ा है, और सेम फील्ड का है. 

Advertisement
Priya Bapat parents reaction on intimate lesbian scene
  • 4/9

'लेकिन जो भी हो, कभी भी अगर तुम्हारी शादी में कहीं कोई गड़बड़ी या दिक्कत होती है तो तुम सीधा मेरे पास आओगी, इसके अलावा अपनी लाइफ के साथ और कुछ नहीं करोगी.'
 

Priya Bapat parents reaction on intimate lesbian scene
  • 5/9

प्रिया ने बताया कि मेरा अपने पेरेंट्स के साथ बड़ा ओपन रिश्ता रहा है, उन्होंने हमेशा मुझसे ऐसी बातें की हैं, चाहे वो मैं बच्चा कब करना चाहती हूं या नहीं भी- क्यों न हो. 

Priya Bapat parents reaction on intimate lesbian scene
  • 6/9

प्रिया ने आगे कहा कि इतना ही नहीं, मेरा सिटी ऑफ ड्रीम्स फिल्म से जब एक इंटीमेट सीन जहां मैं एक लड़की को ही किस करती हूं, वायरल होने लगा तो मैंने अपने पिता से बात की थी. 

Priya Bapat parents reaction on intimate lesbian scene
  • 7/9

प्रिया बोलीं- मैंने अपने पापा को कॉल किया था और कहा था कि- आपके पास भी सेल फोन है, यूट्यूब है, तो कभी स्क्रॉल करते हुए आपको वो वीडियो दिख जाए तो मैं बताना चाहती हूं कि वो सीन क्या था. 

Priya Bapat parents reaction on intimate lesbian scene
  • 8/9

प्रिया ने बताया कि वो उनका रिएक्शन देखकर शॉक हो गई थीं, क्योंकि उनके पिता 84 साल के हैं. दोनों में जेनरेशन का लंबा फासला है. वो 44 साल के थे जब उनकी शादी हुई थी. बावजूद इसके उन्होंने मुझे कभी वो गैप फील होने नहीं दिया.

Priya Bapat parents reaction on intimate lesbian scene
  • 9/9

इंटीमेट सीन पर भी उन्होंने कहा कि- ये तुम्हारे काम का हिस्सा है, तुमने एक कैरेक्टर प्ले किया था. तो ठीक है. आपको इसे एक्सेप्ट करने की जरूरत है कि ये दुनिया ऐसी ही है. किसी ट्रोलिंग की परवाह करने की जरूरत नहीं है.

 

Photos: Instagram @priyabapat

Advertisement
Advertisement
Advertisement