scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

पहली बार पत्नी संग दिखे निरहुआ, करोड़ों के आलीशान घर में किया गृहप्रवेश, Photos

निरहुआ
  • 1/9

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ को आपने ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन आम्रपाली दुबे संग हजारों बार देखा होगा. दोनों ने साथ में इतना काम किया है कि उनके एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की न्यूज आती रहती हैं. 
 

निरहुआ
  • 2/9

कई ने आम्रपाली और निरहुआ की सीक्रेट वेडिंग का दावा भी किया है. हालांकि अफेयर की खबरों को निरहुआ-आम्रपाली ने गलत बताया है. 
 

निरहुआ
  • 3/9

निरहुआ कभी पत्नी संग नजर नहीं आते हैं. ना ही सोशल मीडिया पर कोई फैमिली की फोटो पोस्ट करते हैं. लेकिन अब एक्टर के फैंस को बड़ी ट्रीट मिली है. निरहुआ को पहली बार उनकी पत्नी संग देखा गया है. 
 

Advertisement
निरहुआ
  • 4/9

निरहुआ के भाई इंद्रजीत यादव ने इंस्टा पर फैमिली फोटो शेयर की है. जिसमें निरहुआ पत्नी के साथ गृहप्रवेश की पूजा में शामिल होते दिखे हैं. परिवार के बाकी लोग भी मौजूद नजर आए.
 

निरहुआ
  • 5/9

फोटोज में निरहुआ पत्नी के साथ हवन कर रहे हैं. एक्टर के आलीशान घर की झलक भी तस्वीरों में दिखी है. वो हाथ जोड़कर पूजा अर्चना कर रहे हैं. बगल में उनके साथ पत्नी बैठी है.
 

निरहुआ
  • 6/9

ये पहली बार है जब निरहुआ को उनकी पत्नी के साथ यूं देखा गया है. एक्टर की पत्नी ने साड़ी पहनी है. वो सिर पर कलश लेकर घर में पति संग प्रवेश करती दिखीं.
 

निरहुआ
  • 7/9

नए घर में आकर निरहुआ की खुशी का ठिकाना नहीं है. उनकी पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं. स्टारडम से दूर वो सिंपल लाइफ जीती हैं. निरहुआ की पत्नी का नाम मंशा यादव है.
 

निरहुआ
  • 8/9

जानकारी के मुताबिक, 2000 में उनकी शादी हुई थी. कपल के 3 बच्चे हैं. इनमें दो बेटे और एक बेटी है. पत्नी-बच्चों को एक्टर खुद भी शोबिज से दूर रखते हैं.
 

निरहुआ
  • 9/9

निरहुआ जहां फिल्मों में धूम मचाते हैं. राजनीतिक मैदान में भी वो एक्टिव रहते हैं. वहीं एक्टर की पत्नी घर-गृहस्थी और बच्चों में खुद को बिजी रखती हैं.

 

(All Photos: Instagram @indrajeetlalyadav11)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement