बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर मीका सिंह बेहद लैविश जिंदगी जीते हैं. कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने व्लॉग में उनकी आलीशान जिंदगी की झलक दिखाई है.
फराह ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो अपने कुक दिलीप के साथ मीका सिंह के दिल्ली वाले फार्महाउस पर मेहमान बनकर पहुंचीं.
मीका ने फार्म के गेट पर खड़े होकर खुद फराह का वेलकम किया. सिंगर का फार्महाउस देखकर फराह के होश उड़ गए. सिंगर का फार्महाउस करीब 100 एकड़ जमीन में फैला हुआ है.
फार्म पर मीका ने कई सारे घोड़े और कुछ ऊंट पाले हुए हैं. फार्म चारों से हरियाली से घिरा हुआ है. मीका ने अपने फार्म पर गुरुद्वारा भी बनवाया है, जहां 24 घंटे पाठ चलता है.
उन्होंने अपने फार्म पर एक हैलीपैड भी बनवाया है, जहां इमरजेंसी में हैलीकॉप्टर भी लैंड किया जा सकता है. फार्म पर वो खेती भी करते हैं, जिसमें सरसों समेत कई चीजें उगाई जाती है.
मीका ने खुद का कॉन्सर्ट स्पेस भी बनवाया है, जहां चार से पांच हजार लोग आराम से पार्टी कर सकते हैं. मीका वहां कई बार नाच-गाने का इंतजाम भी कर चुके हैं.
सिंगर ने अपने फार्म पर एक छोटा सा मंदिर भी बनाया हुआ है. वहां वो सभी भगवानों की पूजा भी करते हैं. फराह ने वीडियो में मंदिर के दर्शन भी किए हैं.
मीका के फार्म पर एक ओपन किचन भी है. वहां उनकी खुद की गाय-भैंस भी हैं, जिनके घी से उनकी किचन में खाना पकता है. यहां रोजाना 200 लोगों के लिए खाना बनता है. रात में 50 लोग यहां रुकते हैं, जिनका खाना बनता है.