गोविंदा हाल ही में मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए गए थे, जहां उनके साथ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार भी साथ थीं.
बप्पा के दरबार में दोनों को साथ देखकर इनकी डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं. गोविंदा और कोमल रानी के अफयेर की खबरों के बीच कश्मीरा शाह ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है.
पोस्ट में कश्मीरा ने घर तोड़ने वाली महिला पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. जानते हैं कि कश्मीरा का क्या कहना है.
काश्मीरा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वो बालकनी में खड़ी होकर कॉफी पीती दिख रही हैं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मुझे यकीन नहीं होता कि लोग "एक रहस्यमयी महिला" को इतना ग्लैमरस दिखा रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं.
वो लिखती हैं- घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करें और उन पुरुषों को आदर्श मानना छोड़ दें जो अपनी समर्पित पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों के साथ चले जाते हैं.
Photo: Instagram @kashmera1
कश्मीरा ने कहा कि ये घिनौना है. हमें अपने लोगों से ज्यादा समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है. कृपया इस पागलपन को रोकें.
Photo: Instagram @kashmera1
हालांकि, काश्मीरा ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह पोस्ट गोविंदा की पर्सनल लाइफ पर बढ़ते सवालों के बीच आया है. दिलचस्प बात यह है कि काश्मीरा के पति और गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है.
कुछ दिन पहले सुनीता आहूजा भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह के घर गणपति दर्शन के लिए गई थीं. माना जा रहा है कि पोस्ट कश्मीरा ने मामी सुनीता के पक्ष में लिखा है. वो पहले भी सुनीता के लिए आवाज उठा चुकी हैं.
All Photos: Vinod Singh