scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

मनीषा कोइराला का भाई, फ‍िल्मों में रहा फ्लॉप, बदला लुक देखकर कहेंगे- 'मौला मेरे मौला'

सिद्धार्थ कोइराला
  • 1/9

शोबिज में कई ऐसे स्टार सिबलिंग हैं, जिनमें से एक ने खूब नाम कमाया, लेकिन दूसरे को स्टारडम नहीं मिली. ऐसे ही भाई-बहनों में मनीषा कोइराला और सिद्धार्थ कोइराला की जोड़ी शुमार है.

Photo: Instagram @m_koirala

सिद्धार्थ कोइराला
  • 2/9

सिद्धार्थ मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के भाई हैं, जो बॉलीवुड में बहन के नक्शे-कदम पर चलना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. 
 

Photo: Instagram @m_koirala

सिद्धार्थ कोइराला
  • 3/9

सिद्धार्थ ने करियर की शुरुआत निर्माता के तौर पर की और 'पैसा वसूल' फिल्म का निर्माण किया. वो 'टेरिरज्म: बायो अटैक'  फिल्म के राइटर भी हैं. 

Photo: Instagram @m_koirala

Advertisement
सिद्धार्थ कोइराला
  • 4/9

2005 में उन्होंने 'फन: केन भी डेंजरस समटाइम्स' से बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन फिल्म महाफ्लॉप रही. इसके बाद वो 2007 में 'अनवर' में नजर आए. 

Photo: Instagram @m_koirala

सिद्धार्थ कोइराला
  • 5/9

'अनवर' फिल्म से उन्होंने लोगों की खूब वाहवाही लूटी. फिल्म का 'मौला मेरे मौला' सॉन्ग आज भी लोगों को सुकून देता है. 'अनवर' के बाद सिद्धार्थ को 'देख भाई देख' और 'देशद्रोही 2' फिल्म में देखा गया. 
 

Photo: Instagram @m_koirala

सिद्धार्थ कोइराला
  • 6/9

सिद्धार्थ आखिरी बार 'मेघा' नाम की नेपाली फिल्म में नजर आए थे. फिल्म से उन्होंने नेपाली सिनेमा में कदम रखा था. इसके बाद वो धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर हो गए. 

Photo: Instagram @m_koirala

सिद्धार्थ कोइराला
  • 7/9

सिद्धार्थ अब फिटनेस ट्रेनर, न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस कोच के तौर पर काम कर रहे हैं. वो फिल्म स्क्रिप्ट चुनने में सावधानी बरत रहे हैं. बढ़ती उम्र के साथ सिद्धार्थ के लुक्स में काफी परिवर्तन हो चुका है. अब उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि कभी ये 'अनवर' फिल्म के हीरो थे. सिद्धार्थ हीरो से कॉमन मैन की तरह दिखने लगे हैं.  

Photo: Instagram @m_koirala

सिद्धार्थ कोइराला
  • 8/9

सिद्धार्थ कोइराला सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं है, लेकिन मनीषा कोइराला इंस्टाग्राम पर भाई की झलक दिखाती रहती हैं. 

Photo: Instagram @m_koirala

सिद्धार्थ कोइराला
  • 9/9

20 मई को भी मनीषा कोइराला ने भाई सिद्धार्थ के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर की, जिसमें एक्टर का बदला रूप उनके फैन्स को चौंका गया. बता दें कि मनीषा और सिद्धार्थ के दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के पहले जन निर्वाचित प्रधानमंत्री थे. 

Photo: Instagram @m_koirala

Advertisement
Advertisement
Advertisement