scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

करोड़ों की मालकिन मल्लिका, रियलिटी शो में पहनी फेक डिजाइनर ड्रेस? अरबपति बिजसमैन की पत्नी ने उड़ाया मजाक

 मल्लिका शेरावत
  • 1/9

बॉलीवुड डीवा मल्लिका शेरावत इन दिनों ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आ रही हैं. शो में मल्लि्का अकसर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी ज्वेलरी को लेकर बात करती नजर आती हैं.

 मल्लिका शेरावत
  • 2/9

शो के एक एपिसोड में उन्होंने अपनी ड्रेस दिखाते हुए कंटेस्टेंट्स से पूछा, मेरी डोल्से की आउटफिट कैसी लगी?. मल्लिका की बात सुनकर शालिनी पासी ने दावा किया कि वो ड्रेस असली डोल्से की नहीं है.

 मल्लिका शेरावत
  • 3/9

शालिनी ने कहा कि मैंने एक हफ्ते पहले ग्रीन कलर की ड्रेस और गोल्डन डोल्से की ड्रेस पहनी थी. वो ऐसी नहीं है. मैंने उनका माइक ठीक करते समय ब्रांड देख लिया था, वो डोल्से की है ही नहीं.

Advertisement
 मल्लिका शेरावत
  • 4/9

शालिनी ने दावा किया कि मल्लिका अपनी ड्रेस के ब्रांड को लेकर झूठ बोल रही हैं. शालिनी कहती हैं- वो झूठ बोल रही हैं. मैं 17-18 साल की उम्र से कपड़े पहन रही हूं और उन्हें बनवाती भी हूं. 

 मल्लिका शेरावत
  • 5/9

'ये ड्रेस डोल्से की नहीं है. मैं तुम्हें अपनी हरी ड्रेस की तस्वीरें भेजूंगी. मेरे पास एक हरे रंग की, एक गोल्डन और एक वर्साचे की ड्रेस है.'

 मल्लिका शेरावत
  • 6/9

शालिनी ने मल्लिका के एली साब की ड्रेस पहनने के दावे पर भी सवाल उठाया. इस पूरे मुद्दे पर उन्होंने श्वेता तिवारी, रिदा थराना और रिया चक्रवर्ती से चर्चा की.

 मल्लिका शेरावत
  • 7/9

इसके बाद शो में मौजूद सभी लड़कियों को शक होने लगा कि कहीं शालिनी ही ट्रेटर तो नहीं हैं. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा, शालिनी पासी, आपसे इस तरह की बात की उम्मीद नहीं थी. ये काफी अपमानजनक है.
 

 मल्लिका शेरावत
  • 8/9

एक फैन ने लिखा कि ड्रेस नकली भी हो, तब भी शालिनी पासी को सबसे आखिरी व्यक्ति होना चाहिए जो इस बात की ओर इशारा करे, क्योंकि वो अपने पति के पैसों की वजह से अमीर हैं. 
 

 मल्लिका शेरावत
  • 9/9

कई लोगों ने कहा कि मल्लिका को नीचा दिखाने की कोशिश मत करो. वो हमेशा से क्वीन रही हैं.  इन सभी आंटियों से बहुत पहले वो स्टारडम देख चुकी हैं.

All Photos: Instagram @mallikasherawat

Advertisement
Advertisement
Advertisement