मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की बोल्ड डीवा हैं. वो 52 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है.
एक बार फिर उन्होंने अपनी बोल्डनेस से सबको हैरान कर दिया है. असल में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
मलाइका का नया फोटोशूट एक इल्यूजन भी पैदा करता है. पहली नजर में फोटोशूट देखकर लगता है कि मलाइका पानी में लेटकर पोज दे रही हैं, लेकिन असल में ऐसा है नहीं.
ये भी कहना गलत नहीं होगा कि मलाइका अपने ग्लैमरस लुक से फैन्स के होश उड़ाती दिखीं.
बाथरोब में मलाइका ने सोफे पर लेटकर-बैठकर कई अलग-अलग तरह से फोटोशूट कराया. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैं और मेरा बाथरोब.
एक फैन ने लिखा कि फायर. दूसरे ने लिखा कि कौन कहेगा कि ये 52 साल की हैं. कई लोगों ने लिखा कि मलाइका का जवाब नहीं.