एक्टर आर माधवन ने हाल ही में अपनी 27वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने पत्नी सरिता संग लॉयल रहने पर बात कही थी.
माधवन ने बताया कैसे एक से बढ़कर एक हसीनाओं संग काम करने के बाद भी वो पत्नी और अपनी शादी के प्रति ईमानदार रहे.
ईटाइम्स संग बातचीत माधवन ने बताया था कि लॉयलटी उनके अंदर नैचुरली आई है. वो कहते हैं- मुझे लगता है लॉयल रहना मेरे परिवार की आदत है.
मेरी पूरी फैमिली आखिरी दम तक जमशेदजी टाटा के प्रति लॉयल रही. हमारे पास उनकी फोटो भी है. माधवन ने खुद को मजाक में डरपोक भी कहा.
माधवन ने खुद को डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास मैन कहा. उन्होंने कुबूला कि अट्रैक्टिव लड़कियों को देखकर वो बहुत अट्रैक्ट होते हैं.
''लेकिन दिन के अंत में इसे घर जाकर बैलैंस कर लेता हूं. पत्नी से गले मिलता हूं. मैं पत्नी संग कंफर्ट और ईमानदारी को प्रिफर करता हूं.''
माधवन ने बताया कि पत्नी सरिता उनके फाइनेंस को हैंडल करती हैं. इसलिए सरिता के पास उनके फोन और अकाउंट्स का एक्सेस रहता है.
माधवन और उनकी पत्नी सरिता की शादी 6 जून 1999 में हुई थी. कपल का एक बेटा है. जिसका नाम वेदांत है.
माधवन को इंडस्ट्री में सफल होने के बाद अपनी शादी छिपाने की सलाह मिली थी. लेकिन माधवन ने सबको सरिता के बारे में बताना जरूरी समझा.