scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

युवराज सिंह-लिएंडर पेस संग टूटा रिश्ता, एक्ट्रेस ने नहीं रचाई शादी, बोली- गलती...

Kim Sharma
  • 1/11

‘मोहब्बतें’ एक्ट्रेस किम शर्मा अपने शो Hoemonal को लेकर हेडलाइंस में हैं. शो में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर काम किया है. ये शो शादी, मां बनने और समाज की उम्मीदों जैसे मुद्दों पर आधारित है.

Kim Sharma
  • 2/11

जूम संग बातचीत में किम शर्मा ने भी अपनी लाइफ को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने हार्टब्रेक, फेल रिलेशनशिप और जिंदगी आगे बढ़ाने की बात भी कही. उनके मुताबिक प्यार सिर्फ एक इंसान या एक रिश्ते तक सीमित नहीं होता.

Kim Sharma
  • 3/11

 प्यार पर बात करते हुए किम शर्मा ने कहा कि प्यार को छोड़ क्यों दें? मेरी नजर में प्यार सिर्फ एक इंसान  के साथ होने वाला अनुभव से बहुत बड़ी चीज है. ह इंसानी जिंदगी का बहुत जरूरी हिस्सा है. हम इसे ‘हमेशा के लिए’ या ‘एक और एकमात्र’ जैसे नाम दे देते हैं, और यहीं हम गलती कर देते हैं. 

Advertisement
Kim Sharma
  • 4/11

एक्ट्रेस कहती हैं कि मुझे लगता है कि प्यार में पड़ना ठीक है, बशर्ते आप उस प्यार को स्वीकार कर पाएं. मैं ये नहीं कह रही कि सबसे ऊपर उठ जाओ और कुछ महसूस ही मत करो. लेकिन अगर ये अनुभव अच्छा, खुशी देने वाला और खास है, तो इसे बार-बार जीने में क्या दिक्कत है?
 

Kim Sharma
  • 5/11

किम ने कहा कि प्यार कभी सही इंसान के साथ होता है, कभी गलत इंसान के साथ. यही जिंदगी है. हर चीज सफल नहीं होती. हम प्यार पर बहुत ज्यादा दबाव डाल देते हैं कि वह एक ही बार में सही हो, वही इंसान हो और वह आपकी हर ख्वाहिश पूरी करे.
 

Kim Sharma
  • 6/11

उनके अनुसार, अगर हम इस दबाव को थोड़ा कम करें, तो प्यार भी जिंदगी की बाकी चीजों जैसा हो जाता है. उनके मुताबिक खुशी और संतुष्टि के मामले में यह सबसे ऊपर होता है.

Kim Sharma
  • 7/11

किम ने बताया कि इस नजरिए तक पहुंचने में उन्हें समय लगा. उन्होंने माना कि वो भी कभी ऐसी उम्र में थीं, जब कुछ गलत फैसलों में फंस गईं और बाद में रास्ता निकाला. उन्होंने कहा कि अगर 10 साल पहले होतीं, तो शायद चीजों को इस तरह नहीं देखतीं. निराशा, अहंकार और ये स्वीकार करना कि हर प्लान पूरा नहीं होता, यह सब पीछे छूटने के बाद उन्होंने इसे नई शुरुआत समझा.
 

Kim Sharma
  • 8/11

किम का मानना है कि आगे क्या होगा, यह ना पता होना उन्हें डराता नहीं, बल्कि रोमांचक लगता है. इससे उन्हें पुरानी चीजें दोहराने के बजाय कुछ बिल्कुल नया करने का मौका मिलता है. 
 

Kim Sharma
  • 9/11

‘टॉम, डिक एंड हैरी’ एक्ट्रेस ने कहा, मेरी जिंदगी ऐसे ही चली और मैं आज यहां हूं. मैं बैठकर यह नहीं सोचती कि अगर जिंदगी अलग होती तो कैसी होती. शायद किसी दूसरी जिंदगी में मैं कुछ और कर रही हूं, लेकिन अभी मैं इस जिंदगी को जी रही हूं और उसे पूरी तरह अपने अंदाज में जी रही हूं.
 

Advertisement
Kim Sharma
  • 10/11

बता दें कि किम शर्मा, युवराज सिंह और लिएंडर पेस जैसे खिलाड़ियों को डेट कर चुकी हैं. इसके अलावा उनका नाम कार्लोस मैरिन, अली पुंजानी, हर्षवर्धन राणे और अर्जुन खन्ना संग भी जोड़ा गया था. 

Kim Sharma
  • 11/11

All Photos: Instagram @kimsharmaofficial

Advertisement
Advertisement