scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

छोटी उम्र में बड़े सितारों संग किया काम, कौन है फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में जैकी श्रॉफ का पोता?

Jackie shroff
  • 1/8

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ अब सुपरहीरो के रोल में नजर आए हैं. उनकी नई फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियन्स का आगमन 29 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई है, जो एक नॉस्टैल्जिया को भी वापस ला रही है.

Jackie shroff
  • 2/8

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो  एक ऐसी फिल्म है, जो काफी समय बाद बच्चों के लिए भी एंटरटेनमेंट का वादा कर रही है. इसमें जैकी श्रॉफ एक बूढ़े दादा बने हैं, जो साथ ही साथ सुपरहीरो भी है. 

Mihir Godbole
  • 3/8

फिल्म में दीपू नाम का किरदार भी है, जो अपने सुपरहीरो दादा का प्यारा पोता है. मगर स्कूल में अपने दादा को लेकर लंबी-लंबी फेंकता है. ये रोल मिहिर गोडबोले ने प्ले किया है.

Advertisement
Mihir Godbole
  • 4/8

मिहिर गोडबोले फिल्मों और टीवी का जाना-माना चेहरा हैं. वो कई सारे पॉपुलर ऐड्स में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा ओटीटी की कई सीरीज में उन्होंने छोटे रोल्स किए हुए हैं.

Mihir Godbole
  • 5/8

मिहिर ने रणवीर सिंह, अनिल कपूर, बोमन ईरानी समेत कई बॉलीवुड स्टार्स संग टीवी ऐड्स में काम किया है. इसके अलावा वो मराठी सिनेमा की रीजनल फिल्मों और थिएटर प्लेज में भी नजर आए हैं.

Mihir Godbole
  • 6/8

मिहिर ने ओटीटी पर जियोहॉटस्टार की वेब सीरीज स्कूल ऑफ लाइज और नेटफ्लिक्स की स्कूप वेब सीरीज में छोटे, मगर अहम रोल्स प्ले किए हैं. इनमें वो निम्रत कौर और करिश्मा तन्ना जैसी पॉपुलर एक्ट्रेसेस के साथ दिख चुके हैं.

Mihir Godbole
  • 7/8

हैरानी की बात ये है कि मिहिर ने ये सबकुछ बेहद कम उम्र में कर डाला है. उन्हें अपनी जिंदगी में बहुत जल्दी टीवी पर पहचान मिल गई थी. अब वो बड़े पर्दे पर भी आ गए हैं, जो उनके परिवार के लिए गर्व की बात होगी.

Mihir godbole
  • 8/8

जैकी श्रॉफ की फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो में भाग्यश्री और शरत सक्सेना जैसे जाने-माने एक्टर्स भी मौजूद हैं. इसे मनीष सैनी ने डायरेक्ट किया है, और जी स्टूडियोज इसके प्रोड्यूसर हैं.

Photos: Instagram @zeestudiosofficial/mihiractor

Advertisement
Advertisement